TOP BANNER
Sponsored

वाट्सएप हैक किया जा रहा था ठगी, 2 साइबर अपराधी गिरफ्तार

गिरिडीह : आम लोगों को लिंक भेज कर उसका वाट्सएप हैक करके और मित्रा एप्प के माध्यम से लोगों के ई-वालेट का नम्बर प्राप्त कर उन्हे कॉल कर गाढ़ी कमाई पर सेंध लगाने वाले 2 साइबर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.   गिरफ्तार साइबर अपराधी बगोदर थाना क्षेत्र के अटकाडीह का अनुज

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 3, 2024 Apr 3 43 Views
Share

गिरिडीह : आम लोगों को लिंक भेज कर उसका वाट्सएप हैक करके और मित्रा एप्प के माध्यम से लोगों के ई-वालेट का नम्बर प्राप्त कर उन्हे कॉल कर गाढ़ी कमाई पर सेंध लगाने वाले 2 साइबर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

 

गिरफ्तार साइबर अपराधी बगोदर थाना क्षेत्र के अटकाडीह का अनुज प्रसाद और जामताड़ा जिले के करमाटाड़ थाना इलाके के हेट करमाटाड़ का धीरन मंडल है. बताया गया कि एसपी दीपक कुमार शर्मा को प्रतिबिम्ब पोर्टल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि गिरिडीह के बगोदर एवं गाण्डेय थाना क्षेत्र में कुछ साइबर अपराधी आम लोगों से ठगी कर रहे हैं.

सूचना के आधार पर साइबर पुलिस उपाधीक्षक आबिद खान के नेतृत्व में टीम गठित कर छापामारी करते हुए कुल 02 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. इसको लेकर साइबर थाना में कांड सं0-17/2024 दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. छापेमारी में पुलिस ने इन दोनों के पास से 09 मोबाइल, 09 सीम कार्ड और 05 एटीएम को बरामद किया है.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories