AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बोरे में भरकर घर के कमरे में रखा था गांजा, बेचने से पहले पहुंच गई पुलिस

दो लाख से अधिक नगद भी बरामद   तिसरी : अवैध रूप से गांजा कारोबार संचालन की सूचना पर तिसरी पुलिस की एक टीम ने छापेमारी कर बड़ी मात्रा में गांजा के खेप बरामद किया है. रविवार को तिसरी थाना प्रभारी संजय नायक ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि एसपी दीपक कुमार


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

दो लाख से अधिक नगद भी बरामद

 

तिसरी : अवैध रूप से गांजा कारोबार संचालन की सूचना पर तिसरी पुलिस की एक टीम ने छापेमारी कर बड़ी मात्रा में गांजा के खेप बरामद किया है. रविवार को तिसरी थाना प्रभारी संजय नायक ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि एसपी दीपक कुमार शर्मा को मिले गुप्त सूचना पर उन्होंने खोरीमहुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया. जिसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के आदेश पर वे सदलबल के साथ तिसरी थाना अन्तर्गत तिसरी पंचायत के तिसरी गांव के कलवा नदी के समीप धनेश्वर साव के घर में छापेमारी की. इस दौरान अवैध गांजा का व्यापार करने के लिए घर के एक कमरें में रखे भारी मात्रा में अवैध गांजा को बरामद किया.

 

पिता-पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बताया कि बरामद गांजा 2 किलो 400 ग्राम है. इस दौरान तलाशी के क्रम में पुलिस को घर से दो लाख इकतीस हजार पाँच सौ तीस रुपये नगद भी मिले हैं. मौके से पुलिस ने धंधेबाज धनेश्वर साव और उसके पुत्र रविन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं दोनों के विरुद्ध कांड संख्या 18/2024 दर्ज कर दोनों को न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार पिता-पुत्र ने बताया कि वे लोग काफी समय से इस धंधे में शामिल है. मौके से मिले रूपये मुनाफे के हैं जिसे वो पुनः पूंजी बनाकर इस्तेमाल करते थे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

छापेमारी दल में  ये थे शामिल

छापेमारी दल में थाना प्रभारी के अलावे सहायक अवर निरीक्षक सुदर्शन बिंद, आरक्षी अनिल यादव, निरंजन राय शामिल थे.

 

 

पढ़ें ख़बर : पानी टंकी में प्रेमालाप करते पकड़ा गया शादीशुदा प्रेमी जोड़ा, ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories