AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

डैम में डूबे शोभन टुडू का मिला शव, परिजनों के चीत्कार से माहौल हुआ गमगीन

शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस तिसरी : थाना इलाके के कोदाईबांक में बुधवार की शाम डैम में डूबे शोभन टुडू का शव रविवार की सुबह बरामद कर लिया गया। शव मिलने की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। वहीं भाजपा नेता सुनील साव,


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

तिसरी : थाना इलाके के कोदाईबांक में बुधवार की शाम डैम में डूबे शोभन टुडू का शव रविवार की सुबह बरामद कर लिया गया। शव मिलने की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। वहीं भाजपा नेता सुनील साव, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बरनवाल, मुखिया प्रतिनिधि उमर फारुख,सोनू हेंब्रम, डब्लू सिंह आदि भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया।

 

NDRF की टीम ने शव को निकाला बाहर

यहां बता कि 50 वर्षीय शोभन टुडू मछुआरे की बात पर मछली पकड़ने जाल लगाने डैम में उतरा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में समा गया। इसके बाद गुरुवार को जहां स्थानीय गोताखोरों ने उसे डैम में तलाशा वहीं सफलता नहीं मिलने पर पुलिस प्रशासन की ओर से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। जिसके बाद शुक्रवार और शनिवार को एनडीआरएफ की 14 सदस्य वाली टीम 2 बोट के जरिए उसे ढूंढते रही। लेकिन फिर भी शोभन का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद रविवार की सुबह ग्रामीणों की नज़र डैम में तैरते शव पर पड़ी। जिसके बाद हो -हल्ला हुआ और काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

 

प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे डैम

वहीं जानकारी पर एनडीआरएफ की टीम, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार, थाना प्रभारी संजय नायक दलबल के साथ डैम पहुंचें और फिर बोट के जरिए एनडीआरएफ की टीम ने शव को डैम से बाहर निकाला। इस बाबत एनडीआरएफ टीम की अगुवाई कर रहे भूपेश झा ने कहा कि शव को बरामद कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

कागजी प्रक्रिया कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव

इधर शव को कब्जे में लेने के बाद पुलिस और परिजन थाने गए। जहां कागजी प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया।

 

बड़े पैमाने पर की जा रही थी मवेशी की तस्करी, 150 मवेशी बरामद, 17 पिकअप वाहन जब्त

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories