TOP BANNER
Sponsored

साइबर अपराध के 4 शातिर गिरफ्तार, राशन कार्ड और हॉस्पिटल में नंबर लगाने के नाम पर कर रहा था ठगी

गिरिडीह : कभी राशन कार्ड बनवाने के नाम पर, तो कभी हॉस्पिटल में डॉक्टर के पास नंबर लगाने के नाम पर ठगी करने वाले 4 शातिर पुलिस गिरफ्त में हैं। गिरफ्तार अपराधियों में डुमरी थाना इलाके के कुलगो का विजय कुमार महतो, धनबाद जिले के हरिहरपुर थाना इलाके के दुर्गापाड़ा का अमन सिंह, गांडेय थाना

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Mar 16, 2024 Mar 16 49 Views
Share

गिरिडीह : कभी राशन कार्ड बनवाने के नाम पर, तो कभी हॉस्पिटल में डॉक्टर के पास नंबर लगाने के नाम पर ठगी करने वाले 4 शातिर पुलिस गिरफ्त में हैं। गिरफ्तार अपराधियों में डुमरी थाना इलाके के कुलगो का विजय कुमार महतो, धनबाद जिले के हरिहरपुर थाना इलाके के दुर्गापाड़ा का अमन सिंह, गांडेय थाना इलाके के लेदो का मो शरीफ अंसारी और जमुआ थाना इलाके के जियोटोल का राहुल कुमार शामिल है। बताया गया कि एसपी दीपक कुमार शर्मा को प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से सूचना मिली थी कि अलग- अलग स्थानों पर शातिर आम लोगों से ठगी कर रहे हैं। सूचना पर साइबर क्राइम पुलिस उपाधीक्षक आबिद खान के नेतृत्व में टीम गठित कर विभिन्न थाना इलाके से 4 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

 

गिरफ्तार शातिरों के पास से पुलिस ने 6 मोबाइल, 6 सिम, एक एक आधार, पैन कार्ड, एटीएम, पासबुक बरामद किया है। वहीं कांड संख्या 13/2024 दर्ज कर सभी को न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

https://www.facebook.com/100064024504271/posts/pfbid02RcoofUZNQtH9u6oLc9oiCYScVDCRLAE34P1VDe46nq6CM7dCKwxyLh9CcC3miqb9l/

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories