TOP BANNER
Sponsored

शिवभक्त गणेश बम प्रत्येक सोमवारी को जाते हैं डाक बम

कोरोना काल में साइकिल से तय की थी 4सौ किलोमीटर की यात्रा गिरीडीह : गणेश बम विगत कई वर्षों से सावन की प्रत्येक सोमवारी पर ‘डाक बम’ बनकर सुल्तानगंज से देवघर पहुंच कर बाबा पर जलाभिषेक करते आ रहे हैं. श्रावण अधिक मास के कारण इस बार कुल 8 सोमवारी पड़ रही है. वहीं प्रत्येक

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jul 24, 2023 Jul 24 65 Views
Share

कोरोना काल में साइकिल से तय की थी 4सौ किलोमीटर की यात्रा

गिरीडीह : गणेश बम विगत कई वर्षों से सावन की प्रत्येक सोमवारी पर ‘डाक बम’ बनकर सुल्तानगंज से देवघर पहुंच कर बाबा पर जलाभिषेक करते आ रहे हैं. श्रावण अधिक मास के कारण इस बार कुल 8 सोमवारी पड़ रही है. वहीं प्रत्येक सोमवार की तरह इस बार तीसरे सोमवारी पर भी शिवभक्त गणेश यादव भागलपुर के सुल्तानगंज उत्तरवाहिनी गंगा से जल भरकर बाबा बैद्यनाथ को जल चढ़ाने के लिए निकल चुका है. बता दें कि गणेश बम गिरिडीह जिले के कोलयरी इलाके के बनियाडीह निवासी बहादुर गोप का पुत्र है. पेशे से वाहन चालक गणेश चाहें जहां कहीं भी हो. श्रावण के प्रत्येक सोमवार को वह बाबा पर जलार्पण के लिए डाक बम के रूप में पहुंच जाते हैं.

इतना ही नहीं कोरोना जैसे महामारी में भी वह नहीं रूका. शिवभक्ति में लीन रहने वाला गणेश महामारी के दौर में साइकिल से 4 सौ किलोमीटर की दूरी तय कर प्रत्येक श्रावण सोमवारी को बाबा मंदिर जाते थे. हालांकि मंदिर बंद रहने के कारण गणेश बम उन दिनों मंदिर गेट पर ही जल अर्पण कर लौट आया करते थे. गणेश बम के शिव भक्ति की चर्चा कोलयरी के साथ साथ पुरे जिले में हैं.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories