TOP BANNER
Sponsored

धूमधाम से मनाया जा रहा है पुराना साईं मंदिर का 27 वां स्थापना दिवस

गिरिडीह : शहर के बरगंडा में स्थित पुराना साईं मंदिर का 27 वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. श्री साईं सेवा समिति के द्वारा प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्थापना दिवस को लेकर 3 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है. कार्यक्रम के दूसरे दिन मंदिर परिसर में कई

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Feb 24, 2023 Feb 24 40 Views
Share

गिरिडीह : शहर के बरगंडा में स्थित पुराना साईं मंदिर का 27 वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. श्री साईं सेवा समिति के द्वारा प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्थापना दिवस को लेकर 3 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है. कार्यक्रम के दूसरे दिन मंदिर परिसर में कई आयोजन हुए. जिसमें काफी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया.

बताया गया कि आज मंत्रोचार के साथ हवन, आरती और महाप्रसाद वितरण का किया गया. देर शाम को भजन कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित है. वहीं शनिवार को दिन के 12 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा.

स्थापना दिवस कार्यक्रम के सफल आयोजन में मंदिर के संस्थापक संजय राजगढ़िया, अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह उर्फ निफुलम, मंदिर के पुजारी अजय पाठक ,चंद्रमौलेश्वर प्रसाद, संदीप कुमार उर्फ टिंकू सिन्हा ,नरेंद्र कुमार गुप्ता ,कृष्णा कुमार सिन्हा, दीपक कुमार सिन्हा, राजीव वर्मा ,निखिल वर्मा आदि लगे हुए हैं.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories