TOP BANNER
Sponsored

देवघर जाने के क्रम में गिरिडीह परिसदन में कुछ देर रुके राज्यपाल, दिया गया गार्ड ऑफ़ ऑनर

गिरिडीह : झारखंड के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस मंगलवार को बाबा धाम देवघर जाने के क्रम में कुछ देर के लिए गिरिडीह परिसदन भवन में रुके. राज्यपाल के आगमन की सूचना पर कई प्रशासनिक अधिकारी परिसदन पहुंचे. इस दौरान राज्यपाल का काफिला परिसदन भवन पहुंचने पर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी अमित रेणु ने पुष्पगुच्छ

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Feb 14, 2023 Feb 14 38 Views
Share

गिरिडीह : झारखंड के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस मंगलवार को बाबा धाम देवघर जाने के क्रम में कुछ देर के लिए गिरिडीह परिसदन भवन में रुके. राज्यपाल के आगमन की सूचना पर कई प्रशासनिक अधिकारी परिसदन पहुंचे. इस दौरान राज्यपाल का काफिला परिसदन भवन पहुंचने पर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी अमित रेणु ने पुष्पगुच्छ देकर किया. वहीं प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ़ ऑनर भी दिया गया. इसके बाद तक़रीबन 20 मिनट राज्यपाल परिसदन में रुके और प्रशासनिक पदाधिकारियों से वार्ता की. वहीं कुछ देर में उनका काफिला देवघर के लिए कूच कर गया. बता दें कि इससे पूर्व भी राज्यपाल कई बार पूजा अर्चना के लिए देवघर जा चुके हैं. कयास जताया जा रहा है कि महाराष्ट्र का राज्यपाल मनाए जाने के बाद वे बाबा का आशीर्वाद लेने वे देवघर जा रहे हैं.

इस दौरान एएसपी हरिश बिन जमां, अपर समाहर्ता विल्सन भेंगरा, अनुमंडल पदाधिकारी विशालदीप खलको, डीआरडीए निदेशक आलोक कुमार, एनडीसी सुदेश कुमार, एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, नगर थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी, मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनय कुमार राम आदि मौजूद थे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories