AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

लोन के नाम पर महिला से गैंगरेप का मामला, पुलिस गिरफ्त में 3 आरोपी

मामला दर्ज कर भेजा गया जेल गांडेय : थाना इलाके में एक महिला के साथ गैंगरेप के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए दबोच लिया है. गिरफ्तारी के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र के आहारडीह का जियाउल अंसारी, इरफान अंसारी और इंजमामूल


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मामला दर्ज कर भेजा गया जेल

गांडेय : थाना इलाके में एक महिला के साथ गैंगरेप के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए दबोच लिया है. गिरफ्तारी के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र के आहारडीह का जियाउल अंसारी, इरफान अंसारी और इंजमामूल हक है. जबकि पीड़ित महिला देवरी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है. महिला की शिकायत पर गांडेय थाना में मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की गई और सभी गुरुवार को जेल भेज दिया गया.

क्या है मामला

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता एक अन्य महिला के साथ बीते 8 फरवरी को गांडेय आयी हुई थी. वहीं तीनों आरोपियों से महिला की मुलाक़ात हुई. जहां लोन दिलाने के नाम पर उसे गांडेय बुलाया गया था. गांडेय बाजार स्थित एक होटल में पीड़िता एवं दूसरी महिला खाना खाने के बहाने से गई. वहीं पर तीनों आरोपी भी पहुंचे और महिला को बहला फुसला कर विश्वास में लिया गया. जिसके बाद होटल के कमरे में ही पीड़िता के साथ तीनों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना को अंजाम दे कर तीनों आरोपी वहां से चले गए. जिसके बाद पीड़िता ने गांडेय थाना पहुंच कर मामले की शिकायत दर्ज कराई. इधर घटना के बाद से होटल संचालक और दूसरी महिला फरार है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पीड़िता द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद गांडेय पुलिस हरकत में आई. थाना प्रभारी हसनैन अंसारी के नेतृत्व में आरोपियों की पहचान की गई और छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. इस बाबत थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर कांड अंकित कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि पीड़िता को धोखे से गांडेय लाया गया था. घटना में अन्य लोगों की संलिप्ता की जांच की जा रही है. वहीं पीड़िता को मेडिकल गिरिडीह सदर अस्पताल में कराया गया.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories