AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झामुमो जिला इकाई ने मनाया दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जन्मदिन

गिरिडीह : दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 79वां जन्मदिन बुधवार को झामुमो जिला कार्यालय में बेहद ही धूमधाम के साथ मनाया गया. मौके पर गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू समेत पार्टी के सभी नेता व कार्यकर्त्ता मौजूद थे. इस दौरान केक काटकर व गुरुजी के चित्र पर तिलक लगा कर सभी ने जन्मदिवस की


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 79वां जन्मदिन बुधवार को झामुमो जिला कार्यालय में बेहद ही धूमधाम के साथ मनाया गया. मौके पर गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू समेत पार्टी के सभी नेता व कार्यकर्त्ता मौजूद थे. इस दौरान केक काटकर व गुरुजी के चित्र पर तिलक लगा कर सभी ने जन्मदिवस की खुशियां मनाई. वहीं विधायक सुदिव्य कुमार के द्वारा गरीब असहाय लोगों के बीच कम्बल व मिठाई का वितरण किया गया.

मौके पर विधायक श्री कुमार ने कहा कि गुरु जी के साथ राजनीति करते हुए यही सीखा है आम जन-मानस के कल्याण हेतु हर तरह से कार्य करना है. झारखंड के मूलवासियों-आदिवासियों का सदियों से शोषण किया गया है, मगर अब झारखंड में झारखंडियों की सरकार है जो हर किसी का ख्याल रख रही है. कहा कि गुरु जी के सपनों का झारखंड बन रहा है. बाबा दीर्घायु रहे और उनका साथ उनका आशीर्वाद हमसभी पर बना रहे यही कामना है.

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories