TOP BANNER
Sponsored

साउंड एसोसिएशन जमुआ प्रखंड कमिटी ने बैठक सह वनभोज कार्यक्रम का किया आयोजन

जमुआ : प्रखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल झारोनदी किनारे पर बुधवार को गिरिडीह जिला साउंड एसोसिएशन के बैनर तले एसोसिएशन के जमुआ प्रखंड द्वारा बैठक सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बैठक में जमुआ प्रखंड के साउंड एवं डेकोरेशन के संचालक उपस्थित थे. बैठक की अध्यक्षता प्रवीण चंद्र वर्मा ने किया. बैठक के दौरान

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 11, 2023 Jan 11 45 Views
Share

जमुआ : प्रखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल झारोनदी किनारे पर बुधवार को गिरिडीह जिला साउंड एसोसिएशन के बैनर तले एसोसिएशन के जमुआ प्रखंड द्वारा बैठक सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बैठक में जमुआ प्रखंड के साउंड एवं डेकोरेशन के संचालक उपस्थित थे. बैठक की अध्यक्षता प्रवीण चंद्र वर्मा ने किया.

बैठक के दौरान सभी साउंड एवं डेकोरेशन के संचालक को एकजुट करने पर बल दिया गया. इसके साथ ही काम के दौरान होने वाली परेशानियों की भी चर्चा करते हुए एकजुट होकर निदान करने का निर्णय लिया गया. बताया गया कि क्षेत्र में साउंड काम को लेकर प्रशासन द्वारा परेशान किया जाता है. अगर हम सभी एकजुट रहेंगे तो जवाब देना आसान होगा.

बैठक के दौरान जमुआ प्रखंड कमेटी का विस्तार करते हुए किशोर वर्मा को अध्यक्ष, प्रवीण चंद्र वर्मा को सचिव, रविंद्र वर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया. इसके साथ ही मनोज यादव, इरफान अंसारी, टिंकू साव, इनतमाम अंसारी, संतोष कुमार रजक, मंटू कुमार वर्मा को सदस्य बनाया गया. मौके पर सभी नवपदधारकों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया. इसके बाद सभी ने सामूहिक वनभोज का लुत्फ़ उठाया.

MIDDLE
Sponsored

 

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories