TOP BANNER
Sponsored

जल सहियाओं ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष दिया धरना, किया प्रदर्शन

गिरिडीह : झारखंड राज्य जलसहिया कर्मचारी संघ के बैनर तले मंगलवार को जल सहियाओं ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया. धरना कार्यक्रम में बतौर अतिथि संघ के राज्य मुख्य संरक्षक अशोक कुमार सिंह शरीक हुए. जबकि धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिव्या देवी ने किया और संचालन कोषाध्यक्ष सितारा प्रवीन ने किया.

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 10, 2023 Jan 10 37 Views
Share

गिरिडीह : झारखंड राज्य जलसहिया कर्मचारी संघ के बैनर तले मंगलवार को जल सहियाओं ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया. धरना कार्यक्रम में बतौर अतिथि संघ के राज्य मुख्य संरक्षक अशोक कुमार सिंह शरीक हुए. जबकि धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिव्या देवी ने किया और संचालन कोषाध्यक्ष सितारा प्रवीन ने किया.

मौके पर जलसहियाओं ने कहा कि जल जीवन मिशन कार्यक्रम में ठेकेदारों द्वारा जमकर मनमानी की जा रही है. ठेकेदार बगैर जल सहिया को सूचना दिए एस्टिमेट से कम बोरिंग करते हैं. इतना ही नहीं इनके द्वारा स्थल चयन में भी बड़ी धांधली की जा रही है. जलसहिया जब ठेकेदारों से ढंग से कार्य करने को बोलती है तो ठेकेदार केस करने की धमकी देते हैं. जलसहियाओं ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों के सपोर्ट के कारण ठेकेदारों का मनोबल बढ़ा हुआ है. जबकि जल जीवन मिशन में जल सहिया को ग्राम स्तर पर योजना को गुणवत्तापूर्ण तरीके से जमीनी स्तर पर उतारने की जिम्मेवारी दी गई है. इसके बावजूद विभाग एवं संवेदक द्वारा जल सहिया की अनदेखी की जा रही है.

धरना प्रदर्शन में गायत्री देवी, सरिता देवी, दिव्या देवी, सितारा प्रवीण,नीतू देवी, ,बन्दनी देवी,सीता रेखा देवी, गुड़िया देवी, संगीता देवी, सुशीला मुर्मू समेत काफी संख्या में जलसहिया शामिल थी.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories