TOP BANNER
Sponsored

राज्य युवा महोत्सव अंतर्गत जिला स्तरीय स्पोर्ट्स क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गिरिडीह : पर्यटन कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग अंतर्गत खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय द्वारा आयोजित जिला स्तरीय स्पोर्ट्स क्विज़ प्रतियोगिता का उद्घाटन डी०पी०आर०सी० भवन गिरिडीह में किया गया। उद्घाटन समारोह में जिला खेल पदाधिकारी के साथ जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव राजेन्द्र गुप्ता, जिला कुश्ती संघ के सचिव युगल किशोर महतो,बैडमिंटन कोच केश

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jan 9, 2023 Jan 9 56 Views
Share

गिरिडीह : पर्यटन कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग अंतर्गत खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय द्वारा आयोजित जिला स्तरीय स्पोर्ट्स क्विज़ प्रतियोगिता का उद्घाटन डी०पी०आर०सी० भवन गिरिडीह में किया गया। उद्घाटन समारोह में जिला खेल पदाधिकारी के साथ जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव राजेन्द्र गुप्ता, जिला कुश्ती संघ के सचिव युगल किशोर महतो,बैडमिंटन कोच केश कुमार, फुटबॉल कोच अजय सुभाष तिर्की एवं प्रतिनियुक्त शारीरिक शिक्षक उपस्थित थे।

गौरतलब है कि स्पोर्ट्स क्विज़ प्रतियोगिता में नेहरु युवा केंद्र, एन एस एस, खेल संघ और विभिन्न विद्यालय से आये खिलाड़ी और छात्रों ने भाग लिया। इस स्पोर्ट्स क्विज प्रतियोगिता में प्रेमजीत सक्सेना ने प्रथम, आयुष राज ने द्वितीय और प्रमिला कुमारी हांसदा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मौके पर विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र दे कर सम्मानित किया गया।

प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग

बताया गया कि प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी 10 से 12 जनवरी में आयोजित राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स क्विज प्रतियोगिता में भाग लेंगे। राज्य स्तर के प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागी को खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, राँची झारखंड द्वारा कैश अवार्ड, स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories