TOP BANNER
Sponsored

हत्यारोपी के घर पर पुलिस ने चिपकाया इस्तिहार, सरेंडर नहीं करने पर होगी कुर्की की कार्रवाई

बेंगाबाद : हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी के घर गुरुवार को बेंगाबाद पुलिस ने इस्तिहार चिपका कर सरेन्डर करने की चेतावनी दी है। न्यायालय के आदेश के बाद बेंगाबाद थाना क्षेत्र के चपुआडीह पंचायत के फुच्चो रखाटांड़ निवासी राजा उर्फ़ ढेना हांसदा, पिता नुनुलाल हांसदा के घर पर

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Nov 10, 2022 Nov 10 50 Views
Share

बेंगाबाद : हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी के घर गुरुवार को बेंगाबाद पुलिस ने इस्तिहार चिपका कर सरेन्डर करने की चेतावनी दी है। न्यायालय के आदेश के बाद बेंगाबाद थाना क्षेत्र के चपुआडीह पंचायत के फुच्चो रखाटांड़ निवासी राजा उर्फ़ ढेना हांसदा, पिता नुनुलाल हांसदा के घर पर इस्तिहार चिपकाया गया है। इस्तिहार के माध्यम से हत्यारोपी राजा हांसदा को 14 दिसंबर तक आत्मसमर्पण करने का समय दिया गया है। मामला बेंगाबाद थाना कांड संख्या 172/14 से जुड़ा हुआ है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए बेंगाबाद थाना में पदस्थापित एसआई विकेश मेहरा ने बताया कि मृतक व्यक्ति कुर्बान मियां मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के टुंडी रोड मोहनपुर का रहने वाला था। जिसकी हत्या बेंगाबाद थाना क्षेत्र में कर दी गयी थी। मृतक का शव थाना क्षेत्र के बुढियासारे गांव के समीप दो भौरा नाला के पास से बरामद किया गया था। हत्या के मामले में राजा हांसदा नामजद अभियुक्त था। घटना के बाद से वह लगातार फरार चल रहा है। न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को 14 दिसंबर तक आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया गया है। अन्यथा आरोपी के घर पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

छठ घाट से गायब बच्चे का मिला शव, इलाके में सनसनी

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories