TOP BANNER
Sponsored

अपराधियों का दुस्साहस, दिनदहाड़े युवक को मारी गोली

सरिया : थाना क्षेत्र के परसिया जंगल में अपराधियों ने एक युवक से छिनतई की कोशिश की. मगर जब सफलता नहीं मिली तो अपराधी युवक पर गोली चलाकर मौके से भाग खड़े हुए. गोली युवक के जांघ में लगी है. घटना के बाद युवक के रोने चिल्लाने पर पास से गुजर रहे लोग जुटे और

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Aug 29, 2022 Aug 29 40 Views
Share

सरिया : थाना क्षेत्र के परसिया जंगल में अपराधियों ने एक युवक से छिनतई की कोशिश की. मगर जब सफलता नहीं मिली तो अपराधी युवक पर गोली चलाकर मौके से भाग खड़े हुए. गोली युवक के जांघ में लगी है. घटना के बाद युवक के रोने चिल्लाने पर पास से गुजर रहे लोग जुटे और गंभीर अवस्था में उसे सरिया अस्पताल पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को रेफर कर दिया गया है. वहीं परिजनों द्वारा युवक को रांची ले जाया गया है.

 

जख्मी युवक बगोदर थाना क्षेत्र के अटका निवासी सुखदेव पांडेय का पुत्र अमरजीत पांडेय है. इस बाबत पीड़ित अमरजीत पांडेय ने बताया कि वे घर से निकलकर बैंक गया और फिर बैंक से 2 हजार रूपये निकालकर वो सरिया की ओर गया. इसी दौरान 3 की संख्या में मौजूद बाइक सवार अपराधियों ने उसे रोक बाइक छीनने की कोशिश की. जब उसने बाइक नहीं छोड़ा तो इसी दौरान एक अपराधी ने उसे गोली मारी और फिर चलते बनें. घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है. वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है.

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोश में सड़क जाम

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories