TOP BANNER
Sponsored

डीपीएस गिरिडीह में मनाया गया रक्षा बंधन, राखी व थाली सजावट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गिरिडीह : शहर के हरसिंगरायडीह स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल गिरिडीह में बच्चों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि सामाजिक गतिविधियों, रीति रिवाजों आदि की भी जानकारी दी जाती है. ताकि विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों का सर्वांगीन विकास हो. इसी कड़ी में शनिवार को विद्यालय में भाई बहन के प्यार का पवित्र पर्व रक्षा

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Aug 6, 2022 Aug 6 37 Views
Share

गिरिडीह : शहर के हरसिंगरायडीह स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल गिरिडीह में बच्चों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि सामाजिक गतिविधियों, रीति रिवाजों आदि की भी जानकारी दी जाती है. ताकि विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों का सर्वांगीन विकास हो. इसी कड़ी में शनिवार को विद्यालय में भाई बहन के प्यार का पवित्र पर्व रक्षा बंधन मनाया गया. इस दौरान माहौल पूरी तरह से रक्षा बंधन के रंग में सराबोर नज़र आया. विद्यालय में पढ़ने वाली नर्सरी से कक्षा द्वितीय तक की बच्चियां हाथों में थाली साजाये. रंग बिरंगी राखी, मिठाई, दीपक लेकर साथ में पढ़ने वाले बच्चों की कलाई में राखी बांधा और रक्षा का संकल्प लिया. वहीं कलाई पर राखी बंधवाने के बाद भाईओं द्वारा उपहार स्वरुप चॉकलेट दिया गया. इस दौरान बच्चों ने राखी के गानों पर डांस भी किया. मौके पर विद्यालय के निदेशक त्रिलोचन सिंह सलूजा एवं अध्यक्ष ऋषि सिंह सलूजा को भी बच्चियों ने राखी बांधा.

वहीं इस अवसर पर कक्षा तृतीय से दसवीं तक के छात्र –छात्राओं के बीच राखी व थाली सजावट प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. मौके पर छात्राओं द्वारा एक से बढ़ कर एक खुबसूरत राखी का निर्माण और थाली का सजावट किया गया. वहीं रखी बनाने और थाली सजाने में छात्राओं का छात्रों ने बढ़ चढ़ कर सहयोग किया. यह प्रतियोगिता अलग अलग ग्रुप बनाकर आयोजित किया गया था.

इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सोनी तिवारी ने कहा कि बच्चों में आपसी भाईचारे और सौहार्द की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से आज विद्यालय में राखी व थाली सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं का भी सराहनीय योगदान रहा.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories