AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

शौचालय टंकी सफाई के दौरान हुआ गैस रिसाव, पति-पत्नी की मौत

डुमरी : थाना क्षेत्र के सिमराडीह में रविवार की शाम में नवनिर्मित शौचालय की टंकी साफ करने के लिए उतरे पति-पत्नी की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सिमराडीह निवासी संतोष महतो एवं उनकी पत्नी यशोदा देवी अपने घर की टैंक को साफ करने के लिए टैंक में उतरे थे। इसी दौरान टैंक से


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

डुमरी : थाना क्षेत्र के सिमराडीह में रविवार की शाम में नवनिर्मित शौचालय की टंकी साफ करने के लिए उतरे पति-पत्नी की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सिमराडीह निवासी संतोष महतो एवं उनकी पत्नी यशोदा देवी अपने घर की टैंक को साफ करने के लिए टैंक में उतरे थे। इसी दौरान टैंक से गैस रिसाव हुआ और पति- पत्नी बेहोश होकर गिर गए। आसपास के लोगों को जानकारी मिलने पर लोग जुटे और दोनों को किसी तरह वहां से निकाल कर आनन- फानन में एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं दोनों को बचाने गया एक व्यक्ति भी गैस रिसाव से बेहोश हो गया। जो फिल्हाल अस्पताल में इलाजरत है।

इधर घटना की सूचना पाकर डुमरी पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सोमवार की सुबह पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक दंपत्ति के दो बच्चे हैं। जिसमें एक 9 वर्षीय का कृष्णा कुमार महतो एवं दूसरा 5 वर्षीय आर्यन कुमार महतो है। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories