TOP BANNER
Sponsored

ब्रेकिंग न्यूज़ : पेड़ से लटका मिला 2 दिनों से लापता बच्चे का शव, मचा कोहराम

देवरी : थाना क्षेत्र के पूरनाबथान गांव के मुसो हाजरा का पुत्र गोला हाजरा का शव घर के पीछे स्थित एक पेड़ से लटके मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गयी. गौरतलब है कि मृतक गोला हाजरा बीते 2 दिनों से लापता था. परिजनों ने इसकी शिकायत देवरी थाना में भी की थी. जिसके बाद

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jul 16, 2022 Jul 16 51 Views
Share

देवरी : थाना क्षेत्र के पूरनाबथान गांव के मुसो हाजरा का पुत्र गोला हाजरा का शव घर के पीछे स्थित एक पेड़ से लटके मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गयी. गौरतलब है कि मृतक गोला हाजरा बीते 2 दिनों से लापता था. परिजनों ने इसकी शिकायत देवरी थाना में भी की थी. जिसके बाद पुलिस लापता बच्चा की खोजबीन में जुटी हुई थी. इसी क्रम में शनिवार को बच्चा का शव घर के पीछे स्थित डूमर के पेड़ में लटका हुआ मिला. बच्चे का शव मिलने से परिजनों में हाहाकार मच गया. रोते चिल्लाते परिजन बच्चे की हत्या का आरोप लगा रहे हैं.

इधर घटना से आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने जमुआ-देवघर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. जिससे सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की कतार खड़ी रही, आक्रोशित लोग वरीय अधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे हैं. खबर बनाए जाने तक सड़क जाम था. परिजन पूरी घटना की सीबीआई से जांच की मांग कर रहे हैं. परिजनों ने बताया कि बच्चा 2 दिनों से गायब था उन्होंने बच्चा की खोज बीन लगातार जारी रखी थी. मामले को लेकर स्थानीय थाना में भी आवेदन दिया गया था. बीते शाम तक उक्त स्थल पर बच्चा का शव नहीं था, लेकिन सुबह डूमर के पेड़ से रस्सी के सहारे बच्चा का शव लटका मिला. परिजन पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की तहकीकात कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने की मांग कर रहे हैं.

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories