TOP BANNER
Sponsored

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मजदूर की मौत, काम करने जा रहा था फैक्ट्री

गिरिडीह : जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित गंगापुर में बुधवार की दोपहर वज्रपात से एक मजदूर की मौत हो गई. मृतक मजदूर की पहचान ताराटांड थाना इलाके के फुल्ची पंचायत स्थित लालभितीया गांव निवासी सुखलाल टुडू के रूप में की गई. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. वहीं सूचना पर

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 29, 2022 Jun 29 39 Views
Share

गिरिडीह : जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित गंगापुर में बुधवार की दोपहर वज्रपात से एक मजदूर की मौत हो गई. मृतक मजदूर की पहचान ताराटांड थाना इलाके के फुल्ची पंचायत स्थित लालभितीया गांव निवासी सुखलाल टुडू के रूप में की गई. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. वहीं सूचना पर महतोडीह पिकेट से एसआइ पी.एम. राम दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया.

बताया गया कि मृतक सुखलाल टुडू हर दिन की तरह आज भी साइकिल से काम करने फैक्ट्री जा रहा था. इसी दौरान उसरी पुल क्रोस करने के बाद आकाशीय बिजली गिरी जिसके चपेट आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को ढ़ाढस बंधाते हुए प्रशासन से उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories