TOP BANNER
Sponsored

जनजाति युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत 13 वें दस्ते को भेजा गया देहरादून

गिरिडीह : जनजाति युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत शनिवार को सीआरपीएफ 07 वी बटालियन की ओर से 13 वां दस्ते को कार्यक्रम आयोजित कर देहरादून भेजा गया. गौरतलब है कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से वर्ष 2006 से लेकर अब तक नेहरु युवा केन्द्र संगठन तथा 7 वीं वाहिनी ने मिलकर अब तक

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 25, 2022 Jun 25 44 Views
Share

गिरिडीह : जनजाति युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत शनिवार को सीआरपीएफ 07 वी बटालियन की ओर से 13 वां दस्ते को कार्यक्रम आयोजित कर देहरादून भेजा गया. गौरतलब है कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से वर्ष 2006 से लेकर अब तक नेहरु युवा केन्द्र संगठन तथा 7 वीं वाहिनी ने मिलकर अब तक कुल 12 जन जाति युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए हैं.

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विकास गतिविधियों, कौशल विकास, शैक्षिक और रोजगार के अवसरों पर ध्यान केन्द्रित करते हुए देश के विभिन्न राज्यों में हो रही तकनीकी और औद्योगिक उन्नति को आपके समक्ष उजागर करना है. साथ ही आपको उनकी समृद्ध पारंपरिक और सांस्कृतिक विरासत के बारे में जागरूक करना एवं उन राज्यों के वेशभूषा संस्कृति एवं बोलचाल, रहन सहन इत्यादि के बारे में जानकारी एकत्रित कर आपकी आने वाली पीढ़ी के लिए इसे संरक्षित करने में सक्षम बनाना है.

बताया गया कि कार्यक्रम के अंतर्गत 12 महिला एवं 28 पुरुष देहरादून जा रहे हैं. जाने वाले सभी महिला और पुरुषों का मेडिकल चेकअप किया गया उसके बाद हरी झंडी दिखाकर सभी को रवाना किया गया.

MIDDLE
Sponsored

मौके पर सीआपीएफ 07 वीं बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी आर०एस० यादव, द्वितीय कमान अधिकारी, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा० रवि रंजन, एवं अधिनस्थ अधिकारी सूबेदार मेजर पन्ना लाल ठाकुर, निरीक्षक जीडी यू०पी० सिंह, उप-निरीक्षक जीडी चन्द्रशेखर सिंह एवं सहायक निरीक्षक जीडी अमीर सिंह आदि उपस्थित थे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories