TOP BANNER
Sponsored

फाइलेरिया उन्नमूलन को ले गावां में रात्रि को किया गया रक्त संग्रह

गावां : बाजार स्थित सोनारटोला में फाइलेरिया रोग के उन्मूलन के लिए गुरुवार की रात्रि 8 से 2 बजे के बीच तक सोए हुए लोगों का रक्त पट संग्रह किया गया। ताकि जांच के उपरांत माइक्रो फाइलेरिया की पुष्टि होने पर उनका पूर्ण उपचार सुनिश्चित किया जा सके और समाज में माइक्रो फाइलेरिया के संचरण

Gawan Block Avatar
By Gawan Block Jun 17, 2022 Jun 17 59 Views
Share

गावां : बाजार स्थित सोनारटोला में फाइलेरिया रोग के उन्मूलन के लिए गुरुवार की रात्रि 8 से 2 बजे के बीच तक सोए हुए लोगों का रक्त पट संग्रह किया गया। ताकि जांच के उपरांत माइक्रो फाइलेरिया की पुष्टि होने पर उनका पूर्ण उपचार सुनिश्चित किया जा सके और समाज में माइक्रो फाइलेरिया के संचरण को रोका जा सके। यह कार्यक्रम का उद्घाटन गावां मुखिया कन्हाय राम द्वारा फीता काट कर किया गया। एमपीडब्ल्यू अनिल कुमार ने बताया कि गावां प्रखंड में मलेरिया के बाद फाइलेरिया का डर प्रखंड में बना हुआ है। इसका संक्रमण कम आयु में ही लोगों को हो जाता है तथा मनुष्य के जीवनकाल में अचानक शरीर के हाथ, पैर, अंडकोष, स्तन, लिंग, स्त्री गुप्तांग में आघात करता है। गावां सोनारटोला में रात्रि रक्त पट्ट संग्रह कार्य किया गया। मौके पर बिटीटी राजदा खातुन, गुलशन आरा, अजीत पांडेय, राजीव कुमार, नीरज पांडे, नेमनारायण मंडल, ज्योति देवी व अनु देव समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories