TOP BANNER
Sponsored

अवैध माइका खनन पर वन विभाग का छापा, 50 टन माइका जब्त

FIR दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के जुटा वन विभाग गावां : वन विभाग की टीम ने रेंजर अनिल कुमार के अगुवाई में शनिवार को अवैध रूप से माइका खनन कर सड़क किनारे संग्रह किए गए डंपयाड में छापेमारी कर 50 टन माइका को जब्त किया है। वन विभाग ने यह कार्रवाई कारीपहरी गांव में

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 11, 2022 Jun 11 58 Views
Share

FIR दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के जुटा वन विभाग

गावां : वन विभाग की टीम ने रेंजर अनिल कुमार के अगुवाई में शनिवार को अवैध रूप से माइका खनन कर सड़क किनारे संग्रह किए गए डंपयाड में छापेमारी कर 50 टन माइका को जब्त किया है। वन विभाग ने यह कार्रवाई कारीपहरी गांव में गुप्त सूचना के आधार पर की है। बताया जाता है कि वन कर्मियों को गुप्त सूचना मिली थी कि हरलाघाटी, तराई, भतगढ़वा जंगल से अवैध माइका उत्खनन कर कारीपहरी गांव में सड़क किनारे डंप किया जा रहा है। सूचना के बाद रेंजर अनिल कुमार के अगुवाई में एक टीम गठन कर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान 50 टन से अधिक संग्रह किए गए माइका को जब्त किया गया। प्रभारी वन परिसर पदाधिकारी पवन चौधरी ने कहा कि जब्त माइका को वन प्रक्षेत्र कार्यालय में लाकर रखा गया है। मामले में खनन और संग्रहकर्ता पर वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। किसी भी सूरत पर अवैध माइका उत्खनन नहीं होने दिया जाएगा।
मौके पर छोटू दास, हीरालाल पंडित, संजयकांत यादव, बम शंकर वर्मा, राजेन्द्र प्रसाद, दिनेश कुमार, सुनील हेम्ब्रम समेत कई उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories