TOP BANNER
Sponsored

समझौता कराने पहुंचे बहन के ससुराल में भाई की हुई हत्या, पुलिस ने 3 लोगों को किया गिरफ्तार

गिरिडीह : बहन को न्याय दिलाने पहुंचे भाई को बहन के ससुराल वालों ने हत्या कर दी। घटना जमुआ थाना क्षेत्र के लताकी पंचायत स्थित बसमता गांव की है। गुरुवार शाम बिहार के जमुई जिला अंतर्गत चकाई थाना क्षेत्र के पेसराटांड़ गांव निवासी बुधन पासवान का पुत्र लालू पासवान लताकी गांव अपने बहन का ससुराल

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 10, 2022 Jun 10 49 Views
Share

गिरिडीह : बहन को न्याय दिलाने पहुंचे भाई को बहन के ससुराल वालों ने हत्या कर दी। घटना जमुआ थाना क्षेत्र के लताकी पंचायत स्थित बसमता गांव की है। गुरुवार शाम बिहार के जमुई जिला अंतर्गत चकाई थाना क्षेत्र के पेसराटांड़ गांव निवासी बुधन पासवान का पुत्र लालू पासवान लताकी गांव अपने बहन का ससुराल आया हुआ था,बहन के साथ उसके परिजन का किसी बात को लेकर नोकझोंक हुई थी और लालू पासवान इसी मामले में बहन का ससुराल समझौता कराने आया था।पंचायती के दौरान ही बहन के ससुराल वालों ने लालू पासवान पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे लालू पासवान लहुलुहान हो कर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन-फानन में जमुआ के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। लेकिन चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल रांची रेफर कर दिया।लेकिन रांची जाने के क्रम में ही लालू पासवान की मौत हो गई।

 

गुरुवार देर रात मृतक के शव को जमुआ थाना लाया गया जिसके बाद बड़ी तादाद में लोग थाना पहुंचे।वहीं मृतक के पिता बुधन पासवान ने जमुआ थाना में आवेदन देकर न्याय का गुहार लगाया है। मामले में मृतक के पिता बुधन पासवान ने किशुन हाजरा, उसकी पत्नी गुलाबी देवी और उसका बेटा मुकेश पासवान को नामजद अभियुक्त बनाया है। पुलिस ने लिखित आवेदन पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है,वहीं शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories