TOP BANNER
Sponsored

अलग – अलग घटना में एक बच्ची व शख्स की मौत

तिसरी व लोकाय थाना क्षेत्र में दो अलग अलग घटनाओं में एक बच्ची व शख्स की मौत हो गई। एक घटनाक्रम तिसरी थाना क्षेत्र के चंदौरी गांव के हरिजन टोला का है। जहां पत्नी से कहासुनी के बाद बिनोद तुरी ने पहले गुस्से में आकर ऑटो का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद उसने कीटनाशक का

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk May 27, 2022 May 27 38 Views
Share

तिसरी व लोकाय थाना क्षेत्र में दो अलग अलग घटनाओं में एक बच्ची व शख्स की मौत हो गई। एक घटनाक्रम तिसरी थाना क्षेत्र के चंदौरी गांव के हरिजन टोला का है। जहां पत्नी से कहासुनी के बाद बिनोद तुरी ने पहले गुस्से में आकर ऑटो का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया। मौके पर स्थिती बिगड़ता देख परिजन इलाज के लिए बेलाटांड ले गए जहां उपचार के बाद वापस उसे वापस घर ले जाया गया। लेकिन इसी बीच फिर उसकी हालत बिगड़ी और उसने दम तोड़ दिया। मृतक के दो बच्चे हैं। घटना के बाद परिवार में मायूसी का माहौल है।

वहीं दूसरा घटनाक्रम लोकाय थाना क्षेत्र के जमामो गांव का है जहां तालाब में डूबने से 10 वर्षीय राखी कुमारी की मौत हो गई। घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार बच्ची तालाब किनारे अपने भाई के साथ खेल रही थी। इसी दौरान फिसलकर तालाब में गिर गई और मदद को आवाज लगाने लगी। बहन को डूबता देख भाई घर जाकर सूचना दिया। जिसके बाद परिजन हो हल्ला करते हुए तालाब के पास पहुंचे लेकिन तब तक बच्ची तालाब में डूब चुकी थी। मौके पर आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से शव को तालाब से बाहर निकाला गया। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं गांव में मातम का माहौल है।

नीचे लिंक पर क्लिक कर देखें आज की ताजातरीन खबरें

MIDDLE
Sponsored

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1634774566884393&id=100064024504271

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories