TOP BANNER
Sponsored

नक्सलियों के चुनाव बहिष्कार के फरमान को मतदाताओं ने दिखाया ठेंगा, लगभग 70 फीसद मतदाताओं ने डाले वोट

शांतिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न हुआ चौथे चरण का मतदान गिरिडीह : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे चरण में गिरिडीह जिले के अति नक्सल प्रभावित पीरटांड, डुमरी और बगोदर प्रखंड में शुक्रवार को चौथे चरण का मतदान शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न करवा लिया गया. बता दें कि चौथे चरण का चुनाव पुलिस प्रशासन के लिए थोड़ी

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 27, 2022 May 27 50 Views
Share

शांतिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न हुआ चौथे चरण का मतदान

गिरिडीह : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे चरण में गिरिडीह जिले के अति नक्सल प्रभावित पीरटांड, डुमरी और बगोदर प्रखंड में शुक्रवार को चौथे चरण का मतदान शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न करवा लिया गया. बता दें कि चौथे चरण का चुनाव पुलिस प्रशासन के लिए थोड़ी चुनौती भरी थी. लेकिन चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच मतदाता घरों से बाहर निकले और अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

बता दें कि बगोदर में मतदान के लिए 315 बूथ बनाए गए थे. वहीं अति नक्सल प्रभावित पीरटांड में 219 और डुमरी में 452 मतदान केंद्र बनाए गए थे. जिसमें पीरटांड के आधे से ज्यादा मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील थे. जहां सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गए थे. सुबह से ही सभी इलाकों में मतदाता अपने निर्धारित बूथ पर पहुंचे और मतदान किया. दोपहर के 3 बजे तक हुए मतदान में अतिनक्सल प्रभावित पीरटांड में 70.28 प्रतिशत, डुमरी में 70. 74 प्रतिशत और बगोदर में 68.21 प्रतिशत मतदान हुआ. तीनों प्रखंडों में 1,171 पदों के लिए 2,538 प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला मतदाताओं ने कर दिया.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories