AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पति की मौत के वियोग में पत्नी का भी हुआ निधन, सदमे में परिवार

गिरिडीह : जिले के सदर प्रखंड स्थित पूर्णानगर में हुए एक हृदयविदारक घटना से माहौल गमगीन है. वहीं परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है. दरअसल बीते जनवरी माह में पूर्णानगर का शिवम सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था. जिसके बाद अस्पताल में उसका इलाज करवाया गया था. इसके बाद 19 मई की


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : जिले के सदर प्रखंड स्थित पूर्णानगर में हुए एक हृदयविदारक घटना से माहौल गमगीन है. वहीं परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है. दरअसल बीते जनवरी माह में पूर्णानगर का शिवम सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था. जिसके बाद अस्पताल में उसका इलाज करवाया गया था.

इसके बाद 19 मई की रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गयी. जिसके बाद परिजनों द्वारा उसे रांची ले जाया गया. इसी बीच शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान शिवम की मौत हो गयी. इधर पति की मौत का वियोग पत्नी बर्दास्त नहीं कर पाई और कुछ ही देर में वहीं पर उसने दम तोड़ दिया. घटना के बाद पुरे परिवार में कोहराम मच गया. सभी का रो-रो कर बुरा हाल है.

इधर घटना के बाद परिजनों द्वारा दोनों पति-पत्नी के शव को घर लाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार बीतें 12 दिसम्बर 2021 को ही दोनों की शादी हुई थी. घटना से पूरा परिवार सदमे में है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

देखें संबंधित खबर का वीडियो

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories