TOP BANNER
Sponsored

मृतक के परिजनों को PM जीवन ज्योति योजना के तहत दो लाख रुपए का दिया गया चेक

गावां : प्रखंड अंतर्गत बैंक ऑफ इंडिया शाखा गावां में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतक के परिजन को दो लाख रुपए का चेक दिया गया। जानकारी के अनुसार भेलवा निवासी धर्मेंद्र प्रसाद वर्मा की एक वर्ष पूर्व दुर्घटना में मौत हो गई थी। उसकी पत्नी मुन्नी देवी को दो लाख रुपए की

Gawan Block Avatar
By Gawan Block Apr 28, 2022 Apr 28 42 Views
Share

गावां : प्रखंड अंतर्गत बैंक ऑफ इंडिया शाखा गावां में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतक के परिजन को दो लाख रुपए का चेक दिया गया। जानकारी के अनुसार भेलवा निवासी धर्मेंद्र प्रसाद वर्मा की एक वर्ष पूर्व दुर्घटना में मौत हो गई थी। उसकी पत्नी मुन्नी देवी को दो लाख रुपए की राशि क्लैम स्वरूप दी गई। बैंक ऑफ इंडिया गावां शाखा के प्रबंधक आकाश अमन ने बताया कि धर्मेंद्र प्रसाद वर्मा का मृत्यु होने पर उनकी पत्नी को बैंक शाखा की तरफ से जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ दिया गया है। इस योजना में मात्र 330 रुपए प्रीमियम लिया गया था। इससे पूर्व भी कई लोगो के परिजनों को भी इस योजना का इस शाखा से लाभ मिल चुका है। शाखा प्रबंधक ने बताया कि इलाके के प्रत्येक पात्र व्यक्ति को यह बीमा कराना चाहिए, ताकि असमय दुर्घटना होने पर परिजनों को आर्थिक सहायता मिल सकें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दी जा रही योजना का सभी व्यक्ति को लाभ लेना चाहिए। इलाके के ग्रामीणों ने शाखा प्रबन्धक और उनकी टीम की इस सराहनीय कार्य के लिए सराहना की है।
मौके पर शुभम कटके, शुभम रजक, वीनू सिंह, आनंद कुमार, उमेश चौधरी व सुनील चौधरी उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories