TOP BANNER
Sponsored

प्रेमी ने प्रेमिका के अपहरण के लिए चलाई गोली,प्रेमिका की नानी हुई घायल

तिसरी : थाना क्षेत्र के चंदौरी बाजार में प्रेम प्रसंग मामले में एक युवक ने महिला को गोली मार दी।युवक देर रात अपनी प्रेमिका को उसके घर से ले जाने आया था जिसका विरोध करने पर लड़की की नानी को युवक ने गोली मार दी।घटना के तत्काल बाद घायल महिला को इलाज के लिए तीसरी

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 28, 2022 Apr 28 22 Views
Share

तिसरी : थाना क्षेत्र के चंदौरी बाजार में प्रेम प्रसंग मामले में एक युवक ने महिला को गोली मार दी।युवक देर रात अपनी प्रेमिका को उसके घर से ले जाने आया था जिसका विरोध करने पर लड़की की नानी को युवक ने गोली मार दी।घटना के तत्काल बाद घायल महिला को इलाज के लिए तीसरी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने महिला के प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया।इधर घटना की सूचना मिलते ही तीसरी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई है। बताया जा रहा है कि लखीसराय का रहने वाला युवक का चंदौरी  बाजार में रह कर राजमिस्त्री का काम करता था।जिसका चंदौरी बाजार स्थित एक लड़की से बीते दो-तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।विती रात अपने दो दोस्तों के साथ चंदौरी  लड़की के घर पहुंचा और उसे ले जाने की जिद करने लगा। इसी दौरान हुए विवाद में लड़के ने गोली चला दी। जिससे लड़की की नानी को हाथ में गोली लग गई और उसका छर्रा पेट में जा लगा जिसके बाद प्रेमी समेत उनके दोनों दोस्त फरार हो गए। घटना के बाबत बताया जा रहा है कि प्रेमी लड़की को जबरन ले जाना चाहता था। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी युवको को शिनाख्त करने में जुटी है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories