AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

लू की चपेट में आने से एक शख्स की मौत, आप भी रहे सचेत

तिसरी : प्रखंड के जीनाडीह गांव में सोमवार को लू की चपेट में आकर एक शख्स की मौत हो गई. मृतक 55 वर्षीय हुद्दू टुडू था. इस संबंध में मृतक के भाई महेश टुडु ने बताया कि उनका भाई हूददु टुडू गाँव के समीप ही झूमरखेलवा जंगल में प्रतिदिन की भांति मवेशियों को चराने गया


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

तिसरी : प्रखंड के जीनाडीह गांव में सोमवार को लू की चपेट में आकर एक शख्स की मौत हो गई. मृतक 55 वर्षीय हुद्दू टुडू था.
इस संबंध में मृतक के भाई महेश टुडु ने बताया कि उनका भाई हूददु टुडू गाँव के समीप ही झूमरखेलवा जंगल में प्रतिदिन की भांति मवेशियों को चराने गया था. वापसी के दौरान बीच सड़क पर लू लगने से बेहोश हो गया. जिसकी जानकारी मिलते ही वे लोग तुरंत उसे घर लेकर आ गए. बताया कि घर लाने के कुछ देर के बाद भाई की मौत हो गई.घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

लू लगने के कारण

गर्म हवाएं जब आपके शरीर के संपर्क में आती हैं तो शरीर का तापमान बढ़ा देती हैं और इस वजह से कई समस्याएं होने लगती हैं. ज्यादा देर तक धूप में काम करना और शरीर में पानी की कमी होना लू लगने के प्रमुख कारण हैं. बच्चे और बूढ़े लोग लू की चपेट में जल्दी आ जाते हैं. अधिकांश मामलों में लोगों को यह जल्दी पता ही नहीं चल पाता है कि उन्हें लू लग गयी है. हालांकि इसका सटीक अंदाज़ा लू के लक्षणों को देखकर लगाया जा सकता है. इसलिए हर किसी को लू के लक्षणों की पूरी जानकारी होनी चाहिए.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

लू लगने के लक्षण

 

लू लगने पर सिर में तेज दर्द होना, चक्कर आना और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं होने लगती हैं. शुरुआत में इन लक्षणों की तीव्रता काफी कम होती है, लेकिन समय के साथ साथ ये बढ़ते जाते हैं. लू लगने पर अचानक से तेज बुखार होने लगता है और शरीर में गर्मी बढ़ती जाती है. शरीर में गर्मी बढ़ने के बावजूद भी लू लगने के दौरान शरीर से पसीना नहीं निकलता है.
लू लगने पर उल्टी आना और शरीर में तेज दर्द होना आम बात है. उल्टी होने के कारण शरीर में सोडियम और पोटैशियम का संतुलन बिगड़ जाता है. कमजोर इम्युनिटी वाले या शारीरिक रुप से कमजोर लोग लू लगने से बेहोश भी हो जाते हैं.

लू लगने पर क्या करें :
लू लगने पर मरीज को तुरंत छायादार जगह पर या ठंडी जगह पर लिटायें. शरीर को ठंडा रखने के लिए शरीर पर ठंडे पानी की पट्टियां लगाएं. घर के खिड़की दरवाजे खोल दें और कूलर या एसी चालू कर दें. अगर मरीज लू लगने से बेहोश हो गया है तो तुरंत डॉक्टर के पास लेकर जाएं.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

लू से बचने के उपाय :
यह सच है कि हर साल लू से कई लोगों की जान चली जाती है, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि अगर गर्मी के मौसम में आप ठीक ढंग से अपना ख्याल रखें और कुछ ज़रुरी सावधानियां बरतें तो लू के प्रकोप से बच सकते हैं।

• गर्मियों के दिनों में हल्का भोजन करें
• पूरी बांह के कपड़े पहनें और नंगे पैर बाहर ना निकलें।
• हल्के रंगों वाले सूती कपड़े पहनें, सिंथेटिक कपड़ों से परहेज करें।
• गर्मी के दिनों में कभी भी खाली पेट घर से बाहर ना निकलें
• ज्यादा देर तक धूप में रहना हो तो छाते का इस्तेमाल करें।
• अधिक मात्रा में पानी पिएं। बाहर जाते समय पानी की बोतल साथ लेकर जाएं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories