TOP BANNER
Sponsored

रामनवमी को लेकर थाना में शांति समिति की हुई बैठक, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

गावां : थाना परिसर में रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में मुख्यरूप से खोरीमहुआ एसडीएम धीरेंद्र कुमार सिंह, एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो व इंस्पेक्टर परमेश्वर लियंगी उपस्थित थे। खोरीमहुआ एसडीपीएओ मुकेश कुमार महतो ने कहा कि रामनवमी पर्व लोग शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं। कहीं कोई

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Apr 4, 2022 Apr 4 39 Views
Share

गावां : थाना परिसर में रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में मुख्यरूप से खोरीमहुआ एसडीएम धीरेंद्र कुमार सिंह, एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो व इंस्पेक्टर परमेश्वर लियंगी उपस्थित थे। खोरीमहुआ एसडीपीएओ मुकेश कुमार महतो ने कहा कि रामनवमी पर्व लोग शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं। कहीं कोई गड़बड़ी हो तो उसकी सूचना तुरंत थाने को दें। रामनवमी पर्व में डीजे साउंड का प्रयोग नहीं करें । लोग अफवाह से बचें। असामाजिक किस्म के लोग सोशल मीडिया में पुरानी अफवाह वाली खबर डालकर अफवाह फैलाने का काम करते हैं। लोग ऐसे पोस्ट से बचें।

 

अगर किसी के मोबाइल में अफवाह की खबर आए तो उसे तुरंत डिलीट कर दें । उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन आपकी सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेगी। उन्होंने कहा कि जिस गांव में रामनवमी के जुलूस निकाली जाएगी वहां के लोग आवेदन थाना को दें । रामनवमी का जुलूस जिस रूट से गुजरती है उस रुट को भी लिख कर दें। नया रूट का चयन नहीं करें। उन्होंने कहा कि रामनवमी पर्व खुशी का पर्व है। इसलिए खुशी से इस पर्व को मनाएं। किसी को दुख न पहुंचे इसका ख्याल रखें।

 

एसडीएम धीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि कोरोना की बंदिशों के खत्म होने के बाद त्योहार सेलिब्रेट करने को लेकर लोगों में उत्साह है। यह उत्साह कायम रहे। इसके लिए सभी वर्गों का सकारात्मक सहयोग जरुरी है। उन्होंने कहा कि जुलूस में शामिल लोग संयम रखे।कही उतेजना वाली स्थिति पैदा नहीं हो। इसके लिए जरुरी है कि प्रबुद्ध लोग जुलूस को खुद नियंत्रित करे। बैठक में बीडीओ दीपक प्रसाद, थाना प्रभारी पिंटू कुमार, जीप सदस्य इमरान अंसारी, राजेन्द्र चौधरी, राजकुमार सिंह, ललित पांडेय, टिकेट भवानी सिंह, दिनेश सिंह, व्हाब खान, सबदर अली समेत दर्जनों बुद्धजीवी उपस्थित थे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories