TOP BANNER
Sponsored

दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल रहा असरदार, ट्रेड यूनियन कर्मियों ने दिया धरना

गिरिडीह : ट्रेड यूनियन द्वारा आहूत दो दिवसीय हड़ताल का पहला दिन गिरिडीह जिले में भी काफी असरदार रहा. हड़ताल को लेकर सभी कर्मीयों ने एलआईसी शाखा परिसर में धरना दिया और केंद्र सरकार के क्रियाकलापों पर नाराजगी जाहिर करते हुए जमकर भ्रत्सना की. गौरतलब है कि 10 केंद्रीय श्रम संगठन, 100 से अधिक एसोसिएशन

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 28, 2022 Mar 28 37 Views
Share

गिरिडीह : ट्रेड यूनियन द्वारा आहूत दो दिवसीय हड़ताल का पहला दिन गिरिडीह जिले में भी काफी असरदार रहा. हड़ताल को लेकर सभी कर्मीयों ने एलआईसी शाखा परिसर में धरना दिया और केंद्र सरकार के क्रियाकलापों पर नाराजगी जाहिर करते हुए जमकर भ्रत्सना की.

गौरतलब है कि 10 केंद्रीय श्रम संगठन, 100 से अधिक एसोसिएशन और फेडरेशन के आह्वाहन पर 28-29 मार्च को दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल आहूत है. हड़ताल को लेकर बैंक एवं बीमा के सैकड़ों कर्मचारियों ने ऑल इंडिया इंश्योरेंस एंपलाइज एसोसिएशन, बैंक इंप्लाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया, ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन, बीएसएसआर यूनियन के बैनर तले पर धरना दिया.

धरना कार्यक्रम में गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू भी पहुंचे और सभी को सम्बोधित किया. मौके पर उन्होंने कहा कि हमारे देश को लोक कल्याणकारी राज्य का दर्जा दिया गया है. कल्याणकारी राज्य परिसंपत्तियों और संसाधनों के असमान वितरण को नियंत्रित करता है, लेकिन दुर्भाग्यवश 2014 के बाद संसाधन कुछ हाथों में संकुचित हो गया सरकार के विनिवेशीकरण की नीतियों के कारण देश में आर्थिक असमानता बढ़ी है. मैं इस हड़ताल को अपना नैतिक समर्थन देता हूं.

MIDDLE
Sponsored

वहीं बीमा कर्मचारी संघ के सचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि दो दिवसीय हड़ताल आम जनों के मुद्दों को लेकर किया जा रहा है. केंद्र सरकार के विनिवेशी करण एवं निजी करण की नीति, महंगाई, बेरोजगारी , देश की परिसंपत्तियों को निजी औद्योगिक घरानों को सौंपने की नीति के खिलाफ हड़ताल किया जा रहा है.

धरना को बैंक एम्पलाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया के गौतम कुमार, ऑल इंडिया बैंक एंप्लाइज एसोसिएशन के उदय सिंह, बीएसएसआर यूनियन के मृदुल कांति दास, माले नेता राजेश कुमार सिन्हा, झारखंड मुक्ति मोर्चा नेत्री प्रमिला मेहरा, एपवा माले नेत्री प्रीति भास्कर, चिकित्सा कर्मचारी संघ के जिला मंत्री अंजनी कुमार वर्मा, बीमा कर्मचारी संघ के कुमकुम वाला वर्मा, श्वेता कुमारी, शिखा सिंह, पुष्पा कुमारी आदि ने संबोधित किया. मौके पर वक्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों पर जमकर आलोचना की.

धरना में संजय शर्मा, अनुराग मुर्मू, कुमकुम वाला बर्मा, श्वेता कुमारी, प्रज्ञा आनंद, अंशु कुमारी, दीपक कुमार पासवान, प्रवीण कुमार हांसदा, उमा नाथ झा, राजेश कुमार, डेनियल मरांडी, सबा परवीन, नरेंद्र कुमार दास, मृत्युंजय कुमार, सीताराम, दीपक कुमार लाल, अजय आनंद, जुगल किशोर, दीनानाथ सिंह, शैलेंद्र कुमार दास, फिलिप किसको, ध्रुव कुमार समेत सैकड़ों एलआईसी बैंक के कर्मचारियों ने भाग लिया.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories