TOP BANNER
Sponsored

रंगकर्मी बद्री दास की पुस्तक ‘अधूरा आदमी’ का हुआ लोकार्पण

अग्रणी पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित नाट्य संग्रह में सात पुरस्कृत एकांकी नाटक हैं शामिल गिरिडीह : गिरिडीह के वरिष्ठ रंगकर्मी और लेखक बद्री दास की नाट्य पुस्तक अधूरा आदमी का लोकार्पण उनके राजेंद्र नगर स्थित आवास में किया गया। अग्रणी पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित इस नाट्य संग्रह में कुल सात एकांकी नाटक शामिल हैं। बद्री दास सेवानिवृत्त शिक्षक

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Mar 25, 2022 Mar 25 121 Views
Share

अग्रणी पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित नाट्य संग्रह में सात पुरस्कृत एकांकी नाटक हैं शामिल

गिरिडीह : गिरिडीह के वरिष्ठ रंगकर्मी और लेखक बद्री दास की नाट्य पुस्तक अधूरा आदमी का लोकार्पण उनके राजेंद्र नगर स्थित आवास में किया गया। अग्रणी पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित इस नाट्य संग्रह में कुल सात एकांकी नाटक शामिल हैं। बद्री दास सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। एक बेहतरीन चित्रकार के रूप में भी इनकी ख्याति है। साथ ही पिछले कई दशकों से नाट्य लेखन, निर्देशन और अभिनय में भी इन्होंने विशेष पहचान बनाई है।

आगरा, शिमला, गुवाहाटी, इलाहाबाद और भारत के कई अन्य शहरों में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की नाट्य प्रतियोगिताओं में इनके लिखे और निर्देशित नाटकों को सर्वश्रेष्ठ नाटकों का पुरस्कार भी हासिल हुआ है। आगरा और शिमला में बेहतरीन अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर अवार्ड से भी नवाजे गए हैं बद्री दास। विभिन्न नाट्य प्रतियोगिताओं में पुरस्कृत एकांकी नाटकों का ही संग्रह है यह पुस्तक अधूरा आदमी।

 

पुस्तक में शामिल विभिन्न सामाजिक ज्वलंत विषयों पर आधारित इनके नाटक काफी पठनीय हैं। पाठकों और विशेषकर रंगकर्म से जुड़े लोगों के बीच इनकी पुस्तक काफी चर्चा बटोर रही है। यह पुस्तक ई-कॉमर्स साइट अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories