AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बिजली विभाग के राजस्व वसूली कैंप लूट मामले का उद्द्भेदन, 5 अपराधी गिरफ्तार

एसपी अमित रेणु ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी गिरिडीह : गाण्डेय थाना क्षेत्र के फूलची पंचायत भवन में बिजली विभाग के राजस्व वसूली कैंप के दौरान कर्मियों से लूट की घटना को अंजाम देने वाले पांच अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा है। सोमवार को पपरवाटांड़ स्थित कार्यालय में एसपी अमित रेणु ने प्रेसवार्ता कर


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

एसपी अमित रेणु ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

गिरिडीह : गाण्डेय थाना क्षेत्र के फूलची पंचायत भवन में बिजली विभाग के राजस्व वसूली कैंप के दौरान कर्मियों से लूट की घटना को अंजाम देने वाले पांच अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा है। सोमवार को पपरवाटांड़ स्थित कार्यालय में एसपी अमित रेणु ने प्रेसवार्ता कर कांड के उद्द्भेदन की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 10 मार्च को फूलची पंचायत भवन में बिजली विभाग के राजस्व वसूली कैंप के दौरान अपराधियों ने सरकारी राजस्व का 63.हजार एक सौ दस रुपया हथियार के बल पर लूट लिया था।घटना में शामिल अपराधी गाण्डेय थाना के महजोरी निवासी मोहम्मद जाकिर अंसारी, देवघर जिला के मोरगोमुण्डा निवासी आशीष कुमार साह और गोपाल कुमार यादव,अहिल्यापुर थाना के जोड़ासिमर निवासी मंजेश कुमार मंडल,पचंबा थाना क्षेत्र के हटिया रोड निवासी आयुष फंगेरिया को पुलिस ने लूटे गए रुपयों और पांच मोबाइल और ब्लू रंग के पल्सर बाइक के साथ धर दबोचा है।

 

एसपी श्री रेणु ने बताया कि कांड के उद्भेदन के लिए एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। टीम ने गुप्त सूचना और अपने इनपुट के जरिए सभी अपराधियों को धर दबोचा है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार अपराधियों का पुराना अपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories