TOP BANNER
Sponsored

उत्पाद विभाग ने अवैध शराब कारोबार को लेकर चलाया अभियान, 10 क्विंटल जावा महुआ को किया नष्ट

5सौ लीटर महुआ शराब जब्त, धंधेबाज मौके से हुआ फरार गिरिडीह : मुफ्फसिल इलाके के गड़रमा में उत्पाद विभाग और मुफ्फसिल थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाकर 5सौ लीटर महुआ शराब को जब्त कर लिया। वहीं मौके पर मिले 10 क्विंटल जावा महुआ को नष्ट कर दिया गया। हालांकि कार्रवाई की भनक

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 13, 2022 Mar 13 42 Views
Share

5सौ लीटर महुआ शराब जब्त, धंधेबाज मौके से हुआ फरार

गिरिडीह : मुफ्फसिल इलाके के गड़रमा में उत्पाद विभाग और मुफ्फसिल थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाकर 5सौ लीटर महुआ शराब को जब्त कर लिया। वहीं मौके पर मिले 10 क्विंटल जावा महुआ को नष्ट कर दिया गया। हालांकि कार्रवाई की भनक मिलते ही धंधेबाज मौके से भाग खड़ा हुआ। बताया गया कि उत्पाद अधीक्षक को मिले गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की गई है।

इन घरों में की गई छापेमारी

 

कार्रवाई में पुलिस ने दशरथ मंडल, रामचंद्र मंडल, प्रेम मंडल, घनश्याम मंडल, बसंत मंडल, कमल मंडल, बुधन मंडल, सुरेंद्र मंडल, लखन मंडल के घर में छापेमारी की और अवैध शराब भट्टियों को नष्ट कर दिया।

छापेमारी अभियान में उत्पाद निरीक्षक अरुण कुमार पांडेय, मुफ्फसिल थाना के एसआई सत्यदीप कुमार , एएसआई अनिल उरांव व दलबल के साथ मौजूद थे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories