AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

डकैती कांड का उद्द्भेदन, दो अपराधी गिरफ्तार, एसपी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

गिरिडीह : जिले के बिरनी स्थित मखमरगो चौक में बुधवार को व्यवसायी के घर हुए डकैती कांड मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को दबोच लिया है. शनिवार को पुलिस लाइन में एसपी अमित रेनू ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मामले का उद्द्भेदन करते हुए बेंगाबाद थाना क्षेत्र से मोनू वर्मा


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : जिले के बिरनी स्थित मखमरगो चौक में बुधवार को व्यवसायी के घर हुए डकैती कांड मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को दबोच लिया है. शनिवार को पुलिस लाइन में एसपी अमित रेनू ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मामले का उद्द्भेदन करते हुए बेंगाबाद थाना क्षेत्र से मोनू वर्मा और धनवार से संतोष कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया है. इस दौरान पुलिस ने इनके पास से लूट के करीब साढ़े 18 हजार रूपये नगद, लूट की रकम से खरीदा गया एक मोबाइल, बाइक और अन्य समान बरामद किया है. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार मोनू वर्मा का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है.

 

गौरतलब है कि 5 की संख्या में अपराधियों ने हथियार के बल पर व्यवसायी व उसके परिवार को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था. जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं अन्य के गिरफ़्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. प्रेसवार्ता में एसडीपीओ नौशाद आलम, बिरनी थाना प्रभारी शर्मानन्द सिंह आदि उपस्थित थे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories