AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोहित शर्मा का कमाल, बनाया World Record, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने

IND vs SL 3rd T20I: तीसरे टी-20 में भारत को 6 विकेट से शानदार जीत मिली. भारत की ओर से श्रेयस अय्यर ने एक बार फिर दिखाया कि उनके अंदर कितनी काबिलियत है. अय्यर ने नाबाद 45 गेंद पर 73 रन की पारी खेली, भारत के इस बल्लेबाज ने श्रीलंका के खिलाफ तीनों टी-20 में


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

IND vs SL 3rd T20I: तीसरे टी-20 में भारत को 6 विकेट से शानदार जीत मिली. भारत की ओर से श्रेयस अय्यर ने एक बार फिर दिखाया कि उनके अंदर कितनी काबिलियत है. अय्यर ने नाबाद 45 गेंद पर 73 रन की पारी खेली, भारत के इस बल्लेबाज ने श्रीलंका के खिलाफ तीनों टी-20 में अर्धशतक जमाकर अपनी बल्लेबाजी का लाजवाब जलवा दिखाया. दूसरी ओर भारतीय गेंदबाजों ने भी अच्छी गेंदबाजी की और श्रीलंका को 146 पर रोकने में सफल रहे. भारत की यह जीत काफी मायने में अहम रही है. एक ओर जहां रोहित शर्मा  ने पाकिस्तान के शोएब मलिक के रिकॉर्ड को तोड़ा तो वहीं, दूसरी ओर टी-20 इंटरनेशनल में भारत की यह लगातार 12वीं जीत है.

 

बता दें कि भारत के कप्तान रोहित अब टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. रोहित से पहले मलिक के पास यह रिकॉर्ड था. शोएब ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 124 मैच खेले थे. अब रोहित के नाम 125 मैच हो गए हैं. इस मामले में तीसरे नंबर पर मोहम्मद हफीज हैं, हफीज ने 119 मैच खेले हैं, इसके अलावा इयोन मॉर्गेन ने इंग्लैंड की ओर से टी-20 इंटरनेशनल में 115 मैच खेले हैं. बांग्लादेश के महमुदुल्लाह ने 113 मैच खेले हैं.  बता दें कि रोहित टी-20 क्रिकेट में 100 मैच खेलने वाले भी पहले भारतीय क्रिकेटर हैं.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories