TOP BANNER
Sponsored

गावां अस्पताल में आवास भवन निर्माण की मांग, स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि आवास भवन नहीं होने के कारण होती है परेशानी

गावां, गिरिडीह : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गावां के डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियो को सरकारी आवास की सुविधा नहीं रहने से परेशानी का सामना करना पड़ता है। डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी को तो दिक्कत होती है सीएचसी के मरीजों को भी परेशानी होती है। सीएचसी के सभी डॉक्टर  व कर्मी सरकारी आवास के आभाव में प्रखंड के विभिन्न

Gawan Block Avatar
By Gawan Block Feb 20, 2022 Feb 20 54 Views
Share

गावां, गिरिडीह : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गावां के डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियो को सरकारी आवास की सुविधा नहीं रहने से परेशानी का सामना करना पड़ता है। डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी को तो दिक्कत होती है सीएचसी के मरीजों को भी परेशानी होती है। सीएचसी के सभी डॉक्टर  व कर्मी सरकारी आवास के आभाव में प्रखंड के विभिन्न वार्डों में किराए के मकान रहते है। अस्पताल से सबका आवास काफी दूर है। जबकि डॉक्टर  व कर्मियों को सीएचसी परिसर में रहना चाहिए। हांलाकि डॉक्टर को एक माह में पद्रह सौ रुपया व स्वास्थ्यकर्मी को एक हजार रुपया प्रतिमाह स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिया जाता है। लेकिन डाक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि इतनी कम राशि में किराए पर मकान नही मिलता है। वही अनुबंध स्वास्थ्य कर्मियो को सरकार तरफ से आवास के नाम पर पैसा भी नही मिलता है।
इसके अलावे प्रखण्ड के विभिन्न वार्डो में किराए पर रहने में असुरक्षित भी रहते है। रात्रि में अस्पताल आने व जाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। रात में अचानक मरीज पहुंचने से डॉक्टर को हॉस्पिटल पहुँचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आयुष चिकित्सक डॉ हबीबुल्लाह खान ने बताया कि सीएचसी कैम्प्स में अगर स्वास्थ्य कर्मियो व डॉक्टरों के लिए आवास बन जाता है तो यंहा रहने से मरीजों को काफी सहूलियत होता। कई बार आवास से हॉस्पिटल पहुँचने में देर हो जाने पर मरीजो के परिजन आक्रोश हो जाते है। सीएस व सरकार से मांग करते है। कि गावां सीएचसी कैम्प्स में कर्मियो को रहने के लिए आवास बनाया जाए।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories