AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कुष्ठ रोग के प्रति लोगों को किया गया जागरूक, आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

गावां, गिरीडीह : गावां मुस्लिम टोला आंगनबाडी केंद्र में शुक्रवार को जागो फ़ॉन्डेशन के तत्वावधान में कुष्ठ जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही उपस्थित लोगों को जागरूक भी किया गया। मौके पर जागो फ़ॉन्डेशन के कार्यकर्ता वीरेंद्र वर्मा ने अभियान में कुष्ठ रोग के लक्षण व उनसे निजात पाने के बारे में


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां, गिरीडीह : गावां मुस्लिम टोला आंगनबाडी केंद्र में शुक्रवार को जागो फ़ॉन्डेशन के तत्वावधान में कुष्ठ जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही उपस्थित लोगों को जागरूक भी किया गया। मौके पर जागो फ़ॉन्डेशन के कार्यकर्ता वीरेंद्र वर्मा ने अभियान में कुष्ठ रोग के लक्षण व उनसे निजात पाने के बारे में लोगो को बताया। एमपीडब्ल्यू शिशिर उपाध्याय ने बताया कि कुष्ठ रोग अन्य रोगों की तरह ही एक बीमारी है जो माइक्रोबैक्टेरियम लेप्री नामक जीवाणु से होता है। यह वैक्टीरिया मुख्य रूप से चमड़ी व तंत्रिकाओं को प्रभावित करता है यदि समय से जांच और इलाज किया जाए तो बीमारी ठीक हो जाती है। इस रोग से डरने की कोई आवश्यकता नहीं है। शरीर का कोई भी दाग धब्बा जिस पर सुन्नपन हो, उसमें खुजली न हो पसीना न आता हो, कुष्ठ रोग हो सकता है। यह कोई अनुवांशिक व छुआछूत रोग नहीं है। समय से जांच और उपचार कराने से इस रोग से बचा जा सकता है। इस रोग से संबंधित इलाज के बारे में भी लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि इस रोग की दवा सभी सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क उपलब्ध होती है। डरने की कोई बात नहीं होती। इस जागरूकता अभियान में राजेदा खातून, विकास जॉनी, गुलशन आरा, नुशरत प्रवीण, सुनीता देवी, तमन्ना प्रवीण, सरिता सोनी, रिंकी श्रीवास्तव व कुंती देवी उपस्थित थी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories