TOP BANNER
Sponsored

नक्सलियों का उत्पात जारी, टॉवर के बाद बराकर नदी पुल को बनाया निशाना

गिरिडीह : जिले में शुक्रवार की देर रात मधुबन और खुखरा में मोबाइल टॉवर उड़ा दिए जाने की घटना के बाद शनिवार की रात नक्सलियों ने बराकर पुल को निशाना बनाया है। प्रतिरोध दिवस मना रहे नक्सलियों ने शनिवार की रात मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बरागढहा गांव के पास स्थित बराकर नदी पर बने पुल

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 23, 2022 Jan 23 38 Views
Share

गिरिडीह : जिले में शुक्रवार की देर रात मधुबन और खुखरा में मोबाइल टॉवर उड़ा दिए जाने की घटना के बाद शनिवार की रात नक्सलियों ने बराकर पुल को निशाना बनाया है। प्रतिरोध दिवस मना रहे नक्सलियों ने शनिवार की रात मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बरागढहा गांव के पास स्थित बराकर नदी पर बने पुल के एक हिस्से को ब्लास्ट कर उड़ा दिया। जिससे पुल पर एक गड्ढा बन गया है। घटना की जानकारी पर रविवार की सुबह पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

 

गौरतलब है कि 21 से 26 जनवरी तक टॉप नक्सली कमांडर प्रशांत बोस और उसकी पत्नी शीला मरांडी की गिरफ्तारी के विरोध में माओवादी प्रतिरोध दिवस मना रहे हैं। वहीं 27 जनवरी को संगठन द्वारा बन्द की घोषणा की गई है। प्रतिरोध दिवस के दोनों ही दिन घटना को अंजाम देकर नक्सलियों ने इलाके में अपनी पकड़ का एहसास करवा दिया है। वहीं नक्सलियों द्वारा घटना की अंजाम दिए जाने से पुलिस अलर्ट पर है। लगातार पुलिस द्वारा क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories