TOP BANNER
Sponsored

माओवादियों ने उड़ाया मोबाइल टॉवर, मौके पर छोड़ा पोस्टर

गिरिडीह : जिले में एक बार फिर भाकपा माओवादी संगठन ने अपनी धमक का एहसास करवाया है। माओवादियों ने मधुबन थाना क्षेत्र के मधुबन और खुखरा थाना क्षेत्र के जमुनियाटांड़ के पास एक-एक मोबाइल टावर को ब्लास्ट कर उड़ा दिया। घटना शुक्रवार देर रात की है। इधर घटना की सूचना के बाद पुलिस मुस्तेद हो

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 22, 2022 Jan 22 35 Views
Share

गिरिडीह : जिले में एक बार फिर भाकपा माओवादी संगठन ने अपनी धमक का एहसास करवाया है। माओवादियों ने मधुबन थाना क्षेत्र के मधुबन और खुखरा थाना क्षेत्र के जमुनियाटांड़ के पास एक-एक मोबाइल टावर को ब्लास्ट कर उड़ा दिया। घटना शुक्रवार देर रात की है। इधर घटना की सूचना के बाद पुलिस मुस्तेद हो गई है। पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

माओवादियों द्वारा मौके पर पोस्टर भी छोड़ा गया है। जिसमें 21 से 26 जनवरी तक प्रतिशोध दिवस को सफल बनाने की बात लिखी गई है। गौरतलब है कि टॉप नक्सली कमांडर प्रशांत बोस और उसकी पत्नी शीला मरांडी की गिरफ्तारी के विरोध में माओवादी प्रतिशोध दिवस मना रहे हैं। वहीं 27 जनवरी को संगठन द्वारा बन्द की घोषणा की गई है। हालांकि इसके मद्देनजर पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। लगातार पुलिस हालात पर नज़र बनाई हुई है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories