AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां के माल्डा में अवैध तरीके से बनाया जा रहा है आधारकार्ड, 300 रुपये लेने का आरोप

गावां : गावां प्रखंड में इन दिनों लोगों को आधार कार्ड बनाने या सुधार करवाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसे देखते हुए दूसरे जगह के लोग पूरे प्रखंड में इधर उधर घूम कर अवैध रूप से आधार कार्ड बना व सुधार रहे हैं। और इसके बदले 300 रुपए की वसूली


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : गावां प्रखंड में इन दिनों लोगों को आधार कार्ड बनाने या सुधार करवाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसे देखते हुए दूसरे जगह के लोग पूरे प्रखंड में इधर उधर घूम कर अवैध रूप से आधार कार्ड बना व सुधार रहे हैं। और इसके बदले 300 रुपए की वसूली भी ग्रामीणों से कर रहे है।
रविवार को भी एक ऐसा ही मामला गावां प्रखंड के माल्डा बाजार से आया है। जहां सदानंद पंडित के ग्राहक सेवा केंद्र में पचास से अधिक लोगों का आधार बनाया गया। जिनलोगों ने आधारकार्ड बनवाया उन सभी का कहना है कि आधार कार्ड बनाने के बदले उनसे 300 रुपए की अवैध वसूली की गई है।
बता दें कि इस संबंध में जब ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक सदानंद पंडित से पूछा गया तो सर्वप्रथम उन्होंने वहां आधार कार्ड बनाने की बात से इंकार किया। इसके बाद जब उनसे खबर नही लगाने की बात कह कर पूछताछ किया गया तो उन्होंने बताया कि माल्डा पांडेयडीह निवासी राजेंद्र पांडेय के पुत्र अवधेश पांडेय द्वारा आधार कार्ड बनाया गया है। और ये सब उनके पास प्रिंटर नही होने की बात को कह कर किया गया है। इसके अलावा जब इस संबंध में अवधेश पांडेय से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि हजारीबाग से यूआईडी निर्गत करने का आईडी प्राप्त है और वे वहीं से आधार कार्ड बनाते है। साथ ही उन्होंने बताया कि बहुत लोगों का आधार कार्ड बनाया तो जरूर गया है मगर सभी से 300 रुपए नही ली गई है।
बताते चलें की पैसा लेकर आधार कार्ड बनाने की बात मीडिया के सामने आने के बाद सर्वप्रथम मामले की लीपा पोती करने का प्रयास किया गया मगर नहीं मानने के बाद अवधेश पांडेय द्वारा अपने भाई जितेंद्र पांडेय द्वारा पत्रकार को फोन कर धमकी दिलाने का प्रयास भी किया गया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories