TOP BANNER
Sponsored

कपड़ों में 12% जीएसटी किये जाने का विरोध, गिरिडीह जिला वस्त्र व्यापारी संघ ने किया प्रदर्शन

गिरिडीह : कपड़ों में लगने वाले जीएसटी को 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत किये जाने के विरोध में देशभर के कपड़ा व्यवसाइयों ने आंदोलन का विगुल फूंक दिया है। लगातार आंदोलन के जरिये कपड़ा व्यवसायी 5 प्रतिशत ही जीएसटी रखने की मांग कर रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Dec 31, 2021 Dec 31 50 Views
Share

गिरिडीह : कपड़ों में लगने वाले जीएसटी को 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत किये जाने के विरोध में देशभर के कपड़ा व्यवसाइयों ने आंदोलन का विगुल फूंक दिया है। लगातार आंदोलन के जरिये कपड़ा व्यवसायी 5 प्रतिशत ही जीएसटी रखने की मांग कर रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ के आह्वाहन पर गिरिडीह में भी जिला वस्त्र व्यापारी संघ के द्वारा प्रदर्शन किया गया।

आंदोलन के तहत दिन के 12 बजे तक जहां कपड़ा व्यापारियों ने अपनी अपनी दुकानों को बंद रखा वहीं काला बिल्ला लगाकर जीएसटी बढ़ाये जाने का विरोध जताया। मौके पर व्यवसायियों ने कहा कि एक तो पहले से ही पेट्रोल, डीजल, गैस की बढ़ी कीमतों ने लोगों के सिर का बोझ बढ़ा रखा है। वहीं अब कपड़े में 12 प्रतिशत जीएसटी कर लोगों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ा देना सरासर गलत है। व्यवसायियों ने केंद्र सरकार से अविलंब बढ़ाये गए जीएसटी को वापस लिए जाने की मांग की है।

विरोध प्रदर्शन में गिरिडीह जिला वस्त्र व्यापारी संघ के अध्यक्ष राजेश सुराणा, सचिव राजन गुप्ता, मनमीत सिंह, प्रवीन कुमार, शंकर संथालिया, गोपाल संथालिया, श्याम संथालिया, गोलू समेत अन्य कपड़ा व्यवसायी शामिल थे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories