TOP BANNER
Sponsored

बाल पंचायत के सदस्यों ने कई मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

  गावां : आपके अधिकार,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान प्रखण्ड अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों के सैकड़ों बाल मित्र ग्रामों की बाल पंचायतों ने स्कूल में महिला अध्यापिका, स्कूल की बॉउंड्रीवाल, बालिकाओं के लिए अलग से शौचालय, खेल मैदान,स्कूल तक पहुंचने हेतु पथ एवं पेयजल की समस्या से संबंधित कुल 79 आवेदन सौंपे। विष्णुटीकर बाल

Gawan Block Avatar
By Gawan Block Dec 28, 2021 Dec 28 37 Views
Share

 

गावां : आपके अधिकार,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान प्रखण्ड अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों के सैकड़ों बाल मित्र ग्रामों की बाल पंचायतों ने स्कूल में महिला अध्यापिका, स्कूल की बॉउंड्रीवाल, बालिकाओं के लिए अलग से शौचालय, खेल मैदान,स्कूल तक पहुंचने हेतु पथ एवं पेयजल की समस्या से संबंधित कुल 79 आवेदन सौंपे।
विष्णुटीकर बाल पंचायत की उप मुखिया अंजली कुमारी ने कहा कि उच्च विद्यालय विष्णुटीकर में एक भी महिला अध्यापिका न होने की वजह से यहां नामांकित छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गावां प्रखंड अंतर्गत अधिकतर उच्च विद्यालयों में यहीं हाल है, जो शिक्षा अधिकार अधिनियम का उल्लंघन है। कम से कम उच्च विद्यालयों में दो महिला शिक्षिकाओं की नियुक्ति होना चाहिए।
बाल पंचायत के बच्चे जिला उपायुक्त महोदय से प्रखण्ड अंतर्गत सभी विद्यालयों में महिला अध्यापिका की नियुक्ति की मांग करते हैं। माल्डा, नगवां, गावां, सेरुआ, जमडार, सांख, पूर्वी पिहरा, पश्चिमीपिहरा, बिरने, मझने, बादीडीह, अमतरो,पसनौर, गदर, नीमाडीह और पटना ग्राम पंचायतों में आयोजित हर कार्यक्रमों में बाल पंचायत, स्कूल प्रबंधन समिति,युवा मंडल, महिला मण्डल एवं सलाहकार समिति के लोगों ने उपस्थित होकर बाल पंचायत द्वारा उठाये गए मुद्दों का समर्थन भी किया है।
प्रखण्ड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार प्रजापति एवं प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी प्रभाकर कुमार ने बताया कि हम लोग इस पर पहल कर आगे की कार्रवाई हेतु भेजते हैं, बाल पंचायत के बच्चों की मांग तर्कसंगत है।
आपके अधिकार कार्यक्रम को सफल बनाने में कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के बाल अधिकार कार्यकर्ता सुरेन्द्र कुमार त्रिपाठी,उदय राय,मो.आरिफ अंसारी,श्रीराम कुमार, अनिल कुमार, बिक्कू कुमार,विरेन्द्र यादव, सुरेन्द्र सिंह,कृष्णा पासवान,प्रीति कुमारी, वेंकटेश प्रजापति,अमित कुमार,भीम चौधरी, सतीश मिस्त्री, राजेश शर्मा,पंकज कुमार, नीरज कुमार एवं शिवशक्ति कुमार का अहम योगदान रहा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories