TOP BANNER
Sponsored

तालाब में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, मातम

तिसरी : प्रखंड मुख्यालय स्थित क्रिश्चियन माईका कम्पनी के 16 एकड़ क्षेत्रफल वाली तालाब में डूबकर भंडारी रोड कृषि फार्म स्थित खटाल निवासी वकील यादव के 14 वर्षीय पुत्र की मौत हो गई है। घटना की सूचना पाकर तिसरी थाना प्रभारी पीकू प्रसाद खटाल पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Dec 25, 2021 Dec 25 38 Views
Share

तिसरी : प्रखंड मुख्यालय स्थित क्रिश्चियन माईका कम्पनी के 16 एकड़ क्षेत्रफल वाली तालाब में डूबकर भंडारी रोड कृषि फार्म स्थित खटाल निवासी वकील यादव के 14 वर्षीय पुत्र की मौत हो गई है। घटना की सूचना पाकर तिसरी थाना प्रभारी पीकू प्रसाद खटाल पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 2 बजे मृतक किशोर अपने घर से खेलने हेतु निकला था। 5 बजे शाम तक घर वापस नहीं आने पर परिजन ने उसे ढूंढना शुरू किया। इसके बाद कुछ लोगों ने बताया एक बच्चे का कपड़ा और चप्पल तालाब के किनारे पड़ा हुआ है । परिजन तालाब किनारे पहुंचने पर उनके पुत्र का ही कपड़ा और चप्पल देख कर कोहराम मच गया।

ग्रामीणों के सहयोग से गौताखोरों द्वारा रात के 8 बजे शव को बाहर निकाला गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories