TOP BANNER
Sponsored

पनीर से भी सस्ता है पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी का टिकट, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पाकिस्तान की मेजबानी में हाइब्रिड मॉडल पर खेली जानी है. 8 टीमों के लिए खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी. इसके अलावा बाकी मैच पाकिस्तान में खेले जाएंगे. बता दें, 8 साल के बाद चैंपियंस ट्रॉफी की वापसी होने जा रही है. इससे पहले

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 16, 2025 Jan 16 69 Views
Share

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पाकिस्तान की मेजबानी में हाइब्रिड मॉडल पर खेली जानी है. 8 टीमों के लिए खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी. इसके अलावा बाकी मैच पाकिस्तान में खेले जाएंगे. बता दें, 8 साल के बाद चैंपियंस ट्रॉफी की वापसी होने जा रही है. इससे पहले साल 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी खेली गई थी. इस टूर्नामेंट के दौरान पाकिस्तान में खेले जाने वाले मुकाबलों के टिकट की कीमत कितनी होगी, इस पर बड़ा अपडेट सामने आया है. पाकिस्तान ने जो टिकट की कीमत रखी है, वो भारत में 1 किलो पनीर की कीमत से भी कम है. भारत में 1 किलो पनीर लगभग 400 रुपए का मिलता है.

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान में टिकट की कीमत
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए सबसे सस्ता टिकट 1000 पाकिस्तानी रुपए का रखा है जो भारत में 310 रुपए के बराबर होगा. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पीसीबी ने कराची, लाहौर और रावलपिंडी में होने वाले मैचों के सबसे सस्ते टिकट 1000 पाकिस्तानी रुपए के रखे हैं. दूसरी ओर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान और बांग्लादेश के रावलपिंडी में होने वाले मैचों के टिकट की कीमत 2000 पाकिस्तानी रुपए तय की है, जो भारतीय रुपए में 620 रुपए है. इसके अलावा पाकिस्तान में सेमीफाइनल मैच के टिकट की कीमत 2500 पाकिस्तानी रुपए (776 भारतीय रुपए) से शुरू होगी.

वीवीआईपी टिकट के लिए इतने रुपए करने होंगे खर्च
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने घर पर होने वाले सभी मैचों के वीवीआईपी टिकट की कीमत 12000 पाकिस्तानी रुपए (3726 भारतीय रुपए) रखी है. लेकिन सेमीफाइनल में वीवीआईपी टिकट के लिए फैंस को 25000 पाकिस्तानी रुपए (7764 भारतीय रुपए) खर्च करने होंगे. इनके अलावा प्रीमियर गैलरी के लिए टिकट की कीमत अलग होगी. कराची में प्रीमियर गैलरी का टिकट 3500 पाकिस्तानी रुपए ( 1086 भारतीय रुपए), लाहौर में 5000 (1550 भारतीय रुपए ) और रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश मैच का टिकट 7000 (2170 भारतीय रुपए) होगा. हालांकि दुबई में होने वाले भारत के मैचों के टिकट की कीमत फिलहाल सामने नहीं आई है.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories