Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

तालाब में डूबने से 2 सगे भाईयों की हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

164
Below feature image Mobile 320X100

खोरीमहुआ : धनवार प्रखंड के घोड़थंबा ओपी स्थित बलहारा में रविवार को तालाब में डूबने से 2 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बच्चे शिवशंकर वर्मा का 15 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार व 9 वर्षीय सौरव कुमार था।

विज्ञापन

विज्ञापन

बताया जाता है कि दोनों भाई धान का बीड़ा लाने के बाद मां को बोलकर गांव स्थित चिकसी आहर गए थे। काफी देर तक जब दोनों वापस नहीं लौटे तो घर वालों को अंदेशा हुई। जिसके बाद लोग दोनों को खोजने निकले। इसी क्रम में तालाब के पास जब लोग पहुंचे तो चप्पल, कपड़ा व साईकल तालाब किनारे पड़ा मिला। जिसके बाद तालाब में बच्चों की खोजबीन शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद गौताखोरों की मदद से देर शाम को शव निकाला जा सका।

घटना की जानकारी पर तालाब के आसपास भाड़ी भीड़ जमा हो गई। वहीं परिजनों के रुदन से माहौल गमगीन हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। बताया जाता है कि शिवशंकर वर्मा के दो ही सन्तान था।

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250