Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

कोरोना संक्रमित शख्स की मौत के बाद जमुआ का गोरो गांव सील

236
Below feature image Mobile 320X100

सम्पर्क में आए लोगों का लिया जा रहा सैंपल

 

गिरिडीह : रिम्स में इलाज के दौरान जमुआ के गोरो गांव के एक शख्स की मौत के बाद उसके कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आते ही प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए गांव को सील कर दिया है। वहीं पूरे गांव को सैनेटाइज किया जा रहा है।

शुक्रवार को उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा,एसपी सुरेंद्र कुमार झा गोरो गांव पहुंचे और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिया। बताया गया कि प्राइमरी कांटेक्ट में आये सभी लोगों के सैंपल को कलेक्ट कर जांच के लिए भेजा गया है। वहीं सम्पर्क में आये सभी लोगों को जांच रिपोर्ट आने तक सरकारी क्वारेंटाइन में भेज दिया गया है। उपायुक्त ने सभी से नियमों का पालन करते हुए घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सूरत से आया था वापस

गौरतलब है कि 44 वर्षीय शख्स 9 मई को सूरत से वापस लौटा था। जिसके बाद उसे होम क्वारेंटाइन में भेज दिया गया था। तबीयत खराब होने पर उसे प्राइवेट वाहन से मेडिका ले जाया गया था। जहां से 27 मई को उसे रिम्स रेफर कर दिया गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 28 मई की सुबह परिजन शव को लेकर गांव पहुंचे जहां उसे दफना दिया गया। बताया गया कि उसे डायबिटीज की बीमारी थी। 28 मई को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई जिसके बाद हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मौत की सूचना पर काफी संख्या में लोग जमा हुए थे। फिलहाल 30 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। वहीं संपर्क में आए अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250