
गिरिडीह : की एक विवाहिता का शव कोलकाता में फंदे से झूलता मिला है। मृतका के मायकेवालों ने इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि दहेज हत्या करार दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पचम्बा थाना क्षेत्र के बरतर कालीमंडा निवासी शंकर प्रसाद साहू की बेटी रानी कुमारी की शादी करीब एक साल पहले मिर्जागंज निवासी अमरेंद्र साहू से हुई थी। शादी के बाद अमरेंद्र, रानी को लेकर कोलकाता में अपने परिवार के साथ रहने लगा।

विज्ञापन
रानी के परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ महीने बाद ही ससुराल पक्ष ने दहेज में पैसे और जेवर की मांग शुरू कर दी। आरोप है कि दहेज के लिए रानी को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। और अंततः उसकी हत्या कर दी गई।
घटना की सूचना मिलते ही रानी के परिजन कोलकाता पहुंचे और शव लेकर गिरिडीह लौट आए। इस दौरान मृतका के मायके और ससुराल पक्ष के बीच जमकर विवाद हुआ। गुस्साए परिजनों ने पति अमरेंद्र की पिटाई भी कर दी।
रानी के मायकेवालों ने कोलकाता के वीआईपी नगर थाने में पति सहित ससुराल के अन्य सदस्यों पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का मामला दर्ज करने की लिखित शिकायत दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।