Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

हाईटेंशन बिजली तार गिरने से मची तबाही, उपकरण जले, लगी आग

137
Below feature image Mobile 320X100

सरिया(गिरिडीह) : सरिया थाना क्षेत्र के केसवारी गांव के मंझलाडीह में शनिवार दोपहर हाईटेंशन बिजली तार गिरने से तबाही मच गई। इलाके के लगभग 50 से 55 घरों के मीटर समेत अन्य बिजली उपकरण जलकर खाक हो गए। घटना से पूरे गांव में अफ़रातफ़री का माहौल हो गया।

पुआल में लगी आग

इस घटना से न सिर्फ बिजली उपकरणों को नुकसान पहुंचा बल्कि इससे मनोज ठाकुर के पुआल में आग लग गई। मौके पर अशोक ठाकुर, संजय रजक, सज्जाद आलम, विजय रजक, पिंटू रजक आदि ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

बिजली उपकरण बर्बाद

मामले की सूचना फौरन बिजली विभाग को दी गई। जिसके बाद बिजली बंद हुआ। घटना में सहदेव रजक को भी हल्का झटका लगा है। हालांकि वर्तमान में वह स्वस्थ है। ग्रामीणों ने बताया कि 11 हजार का तार टूट कर 440 वोल्ट तार पर अटक गया जिस कारण से उनके घर के कई बिजली उपकरण बर्बाद होगए।

ग्रामीणों ने की क्षतिपूर्ति की मांग

इस घटना में मनोज ठाकुर, सहदेव रजक, विजय रजक, अशोक रजक, बद्री रजक, भूदेव रजक, संजय रजक, सुनील रजक, रंजीत रजक समेत दर्जनों लोगों का नुकसान हुआ है। हादसे की जानकारी के बाद पंचायत के मुखिया मनोहर यादव पहुंचे और विभाग व प्रशासन को मामले की सूचना दी। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन व विभाग से क्षतिपूर्ति की मांग की है।

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250