
Amphan Cyclone : 19 से 21 मई तक झारखण्ड के राजधानी समेत आसपास के क्षेत्रों में गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई गयी है। वहीं 22 से 24 मई तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने की सम्भावना भी है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवातीय तूफान एम्फन से झारखंड के उत्तर-पूर्वी व दक्षिण-पूर्वी भाग के जिले आंशिक रूप से प्रभावित होंगे। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे। कुछ जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होगी।
पश्चिमी सिंहभूम
सरायकेला-खरसांवा
देवघर
धनबाद

विज्ञापन
दुमका
गिरिडीह
गोड्डा
जामताड़ा
पाकुड़
साहेबगंज जिले में तेज हवा के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने के कयास लगाये गये हैं। बताया कि झारखंड में इस चक्रवातीय तूफान का असर ज्यादा नहीं है, इसलिए भारत मौसम विभाग ने झारखंड के लिए अलर्ट जारी नहीं किया है।