
गिरिडीह : शहर के पचम्बा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अभियान चलाकर वाहनों की सघन जांच की गई। इस क्रम में ओवरलोडिंग, बिना परमिट, बिना हेलमेट एवं बिना मास्क के चलने वाले वाहन मालिकों/चालकों के विरूद्ध मोटरयान अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत जुर्माना भी वसूला गया।

विज्ञापन
बताया गया कि कुल 69 वाहनों का जांच हुआ जिसमें 40 का चालान काटा गया। इसमें 39 बिना मास्क लगाये वाहन चला रहे थे। अभियान में 52 हजार रुपया जुर्माने के रूप में वसूली की गई।
Read more : दबोचा गया राजद नेता कैलाश यादव का हत्यारोपी निलंबित मुखिया